Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बस नदी में गिरी : 40 यात्रियों में 13 की मौत, इंदौर से बैठे थे 11 यात्री, PM ने जताया दुःख, शिवराज ने महाराष्ट्र के CM से की चर्चा, गृह मंत्री बोले- हादसे की जांच कराएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsमहाराष्ट्र

बस नदी में गिरी : 40 यात्रियों में 13 की मौत, इंदौर से बैठे थे 11 यात्री, PM ने जताया दुःख, शिवराज ने महाराष्ट्र के CM से की चर्चा, गृह मंत्री बोले- हादसे की जांच कराएंगे

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/18 at 3:41 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

बस नदी में गिरी: 40 यात्रियों में 13 की मौत, इंदौर से बैठे थे 11 यात्री, PM ने जताया दुःख, शिवराज ने महाराष्ट्र के CM से की चर्चा, गृह मंत्री बोले- हादसे की जांच कराएंगे

जिले में बहने वाली नर्मदा नदी में पुल पार वक्त एमपी से पूना जा रही महाराष्ट्र की बस नदी में गिर गई, जिससे बस में सवार 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

Contents
बस नदी में गिरी: 40 यात्रियों में 13 की मौत, इंदौर से बैठे थे 11 यात्री, PM ने जताया दुःख, शिवराज ने महाराष्ट्र के CM से की चर्चा, गृह मंत्री बोले- हादसे की जांच कराएंगेपूर्व सीएम कमलनाथ ने किया ट्वीट
- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दुर्घटना के बाद वहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इधर एमपी के सीएम शिवराज सिहं चौहान ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से चर्चा की। बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने भी दुःख जताया है। ट्वीट कर लिखा- धार में हुई घटना काफी दुखदायी है। जान गंवाने वाले लोगों के परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

- Advertisement -

बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 12 लोग इंदौर से सवार थे। 14 शव अभी तक घटना स्थल से बरामद हो गए हैं। 28 से ज्यादा लोग अभी तक लापता बताए जाते हैं। ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट किया है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा- मैं धार के कलेक्टर और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं।रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, सभी को उचित मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए लेकर जाया जा रहा है

धार बस हादसे पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 10 शव मिले और 12 सुरक्षित निकाले गए है। नरोत्तम मिश्रा ने बताया

कि महाराष्ट्र की बस पूना जा रही थी। 11 यात्री इंदौर से भी बैठे थे। महाराष्ट्र सरकार से गृह विभाग चर्चा कर रहा है। हादसे की वजह भारी बारिश हो सकती है। हम हादसे की जांच कराएंगे।

The bus tragedy in Dhar, Madhya Pradesh is saddening. My thoughts are with those who have lost their loved ones. Rescue work is underway and local authorities are providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) July 18, 2022

इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी में हुई बस दुर्घटना की जानकारी से महाराष्ट्र सीएम को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने शिंदे से कहा कि मध्यप्रदेश से सभी शवों को सम्मान के साथ महाराष्ट्र भेजेंगे

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किया ट्वीट

धार जिले के खलघाट में नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है। मैं सरकार व प्रशासन से मांग करता हूं कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाए। ईश्वर से सभी को सकुशल रखने की कामना करता हूं।

TAGGED: PM ने जताया दुःख, इंदौर से बैठे थे 11 यात्री, गृह मंत्री बोले- हादसे की जांच कराएंगे, बस नदी में गिरी: 40 यात्रियों में 13 की मौत, शिवराज ने महाराष्ट्र के CM से की चर्चा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur news : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से 24 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज
Next Article CG NEWS : तालाब में मिली महिला की सिर कटी लाश, पेट में घुसा मिला लोहे का रॉड, इलाके में हड़कंप

Latest News

CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG VYAPAM Admit Card : प्री-D.El.Ed और प्री B.Ed परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम इस दिन 
Grand News May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?