
रायपुर।सीएम भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) आज सुबह 11.30 से 1 बजे के बीच राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करेंगे। सीएम बघेल आज विधानसभा( vidhansabha) जाएंगे। संकेत है कि इसी दौरान कांग्रेस के सभी विधायक भी मतदान करेंगे। भाजपा और विपक्ष के विधायक उसके बाद मतदान करेंगे।
बता दे देश के 15वें राष्ट्रपति ( president)के चुनाव के लिए थोड़ी देर में मतदान शुरू हो जाएगा। इस मतदान में 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है।