Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: टीबी के इलाज में बस्तर जिला प्रदेश में अव्वल टीबी इंडेक्स रैंकिंग में 78% अंको के साथ रहा पहले स्थान पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

टीबी के इलाज में बस्तर जिला प्रदेश में अव्वल टीबी इंडेक्स रैंकिंग में 78% अंको के साथ रहा पहले स्थान पर

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/20 at 11:40 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर :- बस्तर जिले में टीबी के प्रति किये जा रहे प्रयासों से जिले को एक बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। इस गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की खोज, संवेदनशील इलाकों में जांच, सर्वे के दौरान संभावित मरीजों की पहचान, उनका समय पर इलाज सहित निक्षय पोर्टल पर समय से हुई एंट्री,

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

आदि प्रमुख कारणों के चलते टीबी इंडेक्स रैंकिंग में 78 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए बस्तर जिला प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए राज्य में अव्वल रहा है।

- Advertisement -

जिले में क्षय रोग से मुक्ति के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता रहा है। इसके तहत यहाँ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोगियों (टीबी रोगियों) की पहचान की गई।

- Advertisement -

जनवरी 2022 से जून 2022 तक कुल 7,314 लोगों की स्क्रिनिंग हुई। इनमें जांच उपरांत शासकीय और निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल 745 टीबी के मरीज मिले हैं, जिनका पंजीकरण कर इलाज शुरू किया जा चुका है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला सीएमएचओ आर.के.चतुर्वेदी ने बताया: “जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी के इलाज के जांच की सुविधा और दवा उपलब्ध है।

वर्तमान में जिले में कुल 34 एक्टिव डीएमसी ( डेजिगनेटेड माइक्रोस्कोपी सेंटर ) टीबी जांच के लिये उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 8 शासकीय अस्पतालों में एक्सरे की सुविधा है।

बस्तर में डॉट सेंटर्स या डॉट प्रोवाइडर्स के माध्यम से भी टीबी से पीड़ित मरीजों को घर के पास या घर पर ही दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।“

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया: ” भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। परंतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य को 2023 तक टीबी मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बस्तर जिले में युद्ध स्तर पर टीबी नियंत्रण की दिशा में कार्य किया जा रहा है।”

जिला क्षय नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. सी.आर.मैत्री ने बताया: “टीबी के बैक्टीरिया सांस द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं। किसी रोगी के खांसने, बात करने, छींकने, थूकते समय बलगम या थूक की छोटी-छोटी बूंदें हवा में फैलने से कोई भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

टीबी का बैक्टीरिया कई घंटों तक हवा में रह सकता है। जो स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में सांस के माध्यम से प्रवेश करके रोग पैदा कर सकता है।

एक मरीज 15-20 स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर सकता है। टीबी के प्रमुख लक्षणों में दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी का होना, खांसी के साथ बलगम आना, कभी−कभी थूक में खून आना, वजन का कम होना,

भूख में कमी होना, सांस लेते हुए सीने में दर्द की शिकायत, शाम या रात के समय बुखार आना जैसे लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों के होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अवश्य रूप से जांच कराएं।

TAGGED: टीबी के इलाज में बस्तर जिला प्रदेश में अव्वल टीबी इंडेक्स रैंकिंग में 78% अंको के साथ रहा पहले स्थान पर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rajim News : लक्ष्मण झूला बन जाने से भक्तों को बरसात में भी भगवान कुलेश्वर नाथ के मिल रहे दर्शन, साथ ही भक्तगण लक्ष्मण झूला का उठा रहे आनंद
Next Article युवती की मृत्यु की जांच में जुटी नगरनार पुलिस एनएमडीसी कर्मचारी कॉलोनी में हुई मृत्यु

Latest News

CG NEWS : रायपुर कोर्ट में “मेरी आवाज़ सुनो” अधिवक्ता गायन प्रतियोगिता का महाआयोजन 06 जून को
Grand News June 3, 2025
Raipur Mango Festival : तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आएगी आमों की बहार, 200 से अधिक किस्मों और 56 भोगों का किया जाएगा प्रदर्शन 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
CG NEWS : सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा 
Grand News June 3, 2025
RCB vs PBKS IPL 2025 Final : PBKS ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला 
Breaking News देश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?