Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय! पहले राउंड में यशवंत सिन्हा से निकलीं कहीं आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALछत्तीसगढ़

BIG BREAKING : द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय! पहले राउंड में यशवंत सिन्हा से निकलीं कहीं आगे

Desk
Last updated: 2022/07/21 at 4:40 PM
Desk
Share
3 Min Read
द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय! पहले राउंड में यशवंत सिन्हा से निकलीं कहीं आगे
द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय! पहले राउंड में यशवंत सिन्हा से निकलीं कहीं आगे
SHARE

President Election Result: राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती का पहला पहले दौर पूरा हो गया है। इस राउंड में सांसदों के वोटों की गिनती हुई है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को बड़ी बढ़त मिली है। मतगणना में जुटे अधिकारियों के मुताबिक द्रौपदी मुर्मू को 748 में से 540 वोट मिले हैं। इसके अलावा यशवंत सिन्हा को 208 मत मिले हैं। वहीं मतगणना के दौरान 15 वोटों को अवैध पाया गया है। कुल 748 वैध मत पाए गए हैं, जिनका मूल्य 5 लाख 23 हजार 600 है। इनमें से 540 वोट द्रौपदी मुर्मू को हासिल हुए हैं, जिनका मूल्य 3,78,000 है। वहीं यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से पिछड़ते दिखे हैं। उन्हें कुल 208 वोट ही मिले हैं और उनका मत 1,45,600 ही आंका गया है।

- Advertisement -
Ad image

इस तरह यशवंत सिन्हा को एक तिहाई से भी कम वोट मिले हैं। यदि यही रुझान जारी रहता है तो फिर द्रौपदी मुर्मू को बड़ी जीत हासिल हो सकती है। राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी ने मतगणना के पहले राउंड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी यह पहले राउंड के नतीजे हैं। अब राज्यों में विधायकों के मतों की गिनती की जाएगी। बता दें कि झामुमो, अकाली दल, सुभासपा, शिवसेना, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल समेत कई गैर एनडीए दलों ने द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। ऐसे में अगले राउंड में विधायकों के मतों की गिनती में भी उन्हें बड़ी बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मतगणना में जुटे अधिकारियों का कहना है कि अगले डेढ़ से दो घंटे यानी 5 बजे तक राष्ट्रपति चुनाव का अंतिम नतीजा सामने आ सकता है। इस बीच द्रौपदी के ओडिशा के मयूरभंज जिले में स्थित गांव में जश्न का माहौल है। इसके अलावा दिल्ली में भी उनके घर में जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। खबर है कि उनकी जीत का ऐलान होने पर पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार के कई सीनियर मंत्री उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बधाई दे सकते हैं। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली महिला आदिवासी नेता होंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article WhatsApp ने रोलआउट किया चैट हिस्ट्री माइग्रेशन फीचर, एंड्रॉयड से iOS पर आसानी ट्रांसफर कर सकेंगे चैट
Next Article Technology News : दो दिन के लिए पाएं इस फ़ोन में 2000 रुपए का डिस्काउंट, फिर नहीं आएगा ये मौका, जल्द उठाएं फायदा

Latest News

CG NEWS: जनदर्शन में विधायक रोहित साहू ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं, शिव मंदिर स्थल को यथावत रखने का दिया आश्वासन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ट्रक ट्रेलर ड्राइवरों को मिलेगा 5 लाख रुपये का जीवन सुरक्षा बीमा सुरक्षा सर्टिफिकेट, 1000 से अधिक लाभार्थी होंगे शामिल… 
Grand News छत्तीसगढ़ भिलाई June 7, 2025
CG NEWS: पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय डकैत गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 7, 2025
CG NEWS: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध,किया चक्काजाम
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?