Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पिता के नाम पर कलंक : अपनी ही तेरह साल की बेटी के साथ करता रहा दुष्कर्म, पुलिस हेल्पलाइन में फोन कर मासूम ने मांगी मदद, गिरफ़्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

पिता के नाम पर कलंक : अपनी ही तेरह साल की बेटी के साथ करता रहा दुष्कर्म, पुलिस हेल्पलाइन में फोन कर मासूम ने मांगी मदद, गिरफ़्तार

Desk
Last updated: 2022/07/26 at 9:20 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE



गौरैला-पेंड्रा-मरवाही।
  जिले में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। नराधम पिता ने बाप-बेटी के रिश्तों को कलंकित कर दिया। पिता अपनी ही 13 साल की बेटी से एक माह से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी बच्ची को स्कूल भी नहीं जाने देता था। विरोध करने पर उससे बेरहमी से मारपीट भी करता था। प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने सारी बात अपने दादा को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि गौरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिता द्वारा बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। 13 साल की बच्ची की मां की मौत हो चुकी है। बच्ची को उसका पिता और दादा 5 साल की उम्र से पाल रहे हैं। 2 दिन पहले बच्ची घर पर अकेली थी। लड़की का दादा किसी काम से बाहर गया था, तब पिता ने बच्ची के साथ फिर दुष्कर्म किया। बच्ची का दादा जब घर लौटा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर फोन कर सूचना दी गई। नाबालिग की बात सुनकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की के दादा का बयान लिया।

शराब पीने का आदी है आरोपी पिता 
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता शराब पीने का आदी है। वह नशे की हालत में हमेशा घर आता और नाबालिग से मारपीट करता। लड़की को स्कूल में भर्ती कराने को लेकर आरोपी का अपने पिता से भी कई बार विवाद भी हो चुका है। पुलिस ने बताया कि बच्ची से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी एक माह से उसका रेप कर रहा था। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। इसके बाद उसे काउंसिलिंग के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आधारशिला विद्या मंदिर – कला एवं लेखन से बच्चों में रूचि एवं अभिव्यक्ति का विकास.. मोबाइल एवं टीवी से इतर स्वयं की अभिव्यक्ति का आनंद लेना सीख रहे बच्चे..
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में नए कोरोना मरीज़ों की पहचान, मेडिकल बुलेटिन जारी 

Latest News

Samsung Galaxy F56 5G : भारत में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Samsung Galaxy F56 5G : भारत में लॉन्च हुआ ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Technology Uncategorized May 9, 2025
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश 
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
 रद्द होगा IPL 2025? ये क्या बोल गए BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला 
Breaking News Cricket खेल May 9, 2025
सूखे कुएं में गिरा कोटरी, वन विभाग और ग्रामीणों की सूझबूझ से सकुशल बचाया गया
Grand News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?