Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल उइके ने सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं, प्रदेश के विभिन्न विषयों और समस्याओं को लेकर की राष्ट्रपति से चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALछत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल उइके ने सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं, प्रदेश के विभिन्न विषयों और समस्याओं को लेकर की राष्ट्रपति से चर्चा

Desk
Last updated: 2022/07/26 at 8:32 PM
Desk
Share
2 Min Read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल उइके ने सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं, प्रदेश के विभिन्न विषयों और समस्याओं को लेकर की राष्ट्रपति से चर्चा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल उइके ने सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं, प्रदेश के विभिन्न विषयों और समस्याओं को लेकर की राष्ट्रपति से चर्चा
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। देश की नव निर्वाचित 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण उपरांत राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उनसे राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल उइके ने राष्ट्रपति मुर्मू से देश व प्रदेश के विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

राज्यपाल ने प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों और समस्याओं से राष्ट्रपति को अवगत कराया। राज्यपाल ने पेसा कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति को बताया कि कई राज्यों में पेसा कानून के नियम लागू नहीं है। उन्होंने पेसा कानून से जुड़े नियमों के क्रियान्वयन के लिए निर्देशित करने हेतु राष्ट्रपति से आग्रह किया। साथ ही नगरीय क्षेत्रों के लिए मेसा कानून से संबंधित विधेयक जो संसद में लंबित है, उसे शीघ्र पारित कराने का आग्रह किया। मेसा कानून के बनने से नगरीय क्षेत्रों में आरक्षण संबंधी नियम विधिवत् लागू हो पाएंगे, जिससे जनजातीय समुदाय को आरक्षण का वास्तविक लाभ मिल पाएगा।

- Advertisement -

’राज्यपाल उइके ने पूर्वांचल के कई जिलों को जनजातीय जिला घोषित किये जाने की जानकारी राष्ट्रपति को देते हुए कहा कि केन्द्र स्तर पर विशेष सहयोग इस आशय से मिला था, जिससे इन जिलों में निवारसत् जनजातीय समुदाय के लोग सीधे लाभान्वित हुए। राज्यपाल उइके ने छत्तीसगढ़ में मात्रात्मक त्रुटि के कारण कई जनजातीय समुदायों को उनके अधिकार न मिलने के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी और इसके शीघ्र समाधान के लिए अनुरोध किया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू को पुनः धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके राष्ट्रपति बनने से जनजातीय समुदाय में एक उम्मीद जगी है कि अब उनके अधिकारों और हितों से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी। राज्यपाल ने संवैधानिक अधिकारों के क्रियान्वयन संबंधी विषयों को भी प्रमुखता के साथ राष्ट्रपति के समक्ष रखा।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Technology News: Realme Pad X भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
Next Article छेड़छाड़ के आरोपी संजीव अग्रवाल की 2 सप्ताह बाद भी गिरफ़्तारी नही, पीड़ित महिला ने IG-कलेक्टर से की शिकायत,सुरक्षा की मांग,बताया जान का खतरा

Latest News

BREAKING NEWS : लद्दाख के लिए चार कानून लागू 
Grand News June 3, 2025
former MLA Arun Tiwari : पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी...
former MLA Arun Tiwari : पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की थी अभद्र टिप्पणी…
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
CG BREAKING : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त...
CG BREAKING : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
BIG CRIME: अंधविश्वास की सारी हदे पार, बच्चे की चाहत में पति ने करवाया पत्नी का सामूहिक बलात्कार
BIG CRIME: अंधविश्वास की सारी हदे पार, बच्चे की चाहत में पति ने करवाया पत्नी का सामूहिक बलात्कार
Grand News उत्तरप्रदेश क्राइम June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?