Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लालू यादव के पूर्व OSD को CBI ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लालू यादव के पूर्व OSD को CBI ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/27 at 1:16 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Lalu Prasad Yadav Former OSD Arrested: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पूर्व OSD भोला यादव को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है. भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव के OSD रहे. लालू उस दौरान रेल मंत्री थे. भोला यादव की गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है.

- Advertisement -

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

- Advertisement -

भोला यादव को लैंड फॉर जॉब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. उनके पटना और दरभंगा स्थित ठिकानों पर सीबीआई की सर्च चल रही है. भोला यादव को आज दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, भोला यादव इस मामले का किंगपिंग है.

सीबीआई पटना के दो ठिकानों पर सर्च कर रही है जिसमे एक भोला यादव के CA का है.  इसके अलावा दरभंगा के भी दो ठिकानों पर सर्च चल रही है. 18 मई को सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. आरोप है कि रेलवे में नौकरी के बदले पटना में प्रमुख संपत्तियों को लालू के परिवार के सदस्यों को बेची या उपहार में दी गई थी.

इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में मई में लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित जगहों पर की गई थी.

TAGGED: bhola yadav, bhola yadav arrested, bhola yadav arrested in land for jobs case, bhola yadav former osd of lalu yadav, cbi arrest bhola yadav, cbi arrested bhola yadav, cbi arrests bhola yadav, cbi arrests lalu prasad yadav's ex-osd bhola yadav, lalu prasad yadav, lalu prasad yadav osd, lalu prasad yadav story, lalu prasad yadav's key aide bhola yadav, lalu yadav, lalu yadav former osd bhola yadav, rajendra prasad arrested
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article अतिथि शिक्षकों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के भरोसे चल रहा स्कूल….हड़ताल का बस्तर के स्कूलों में दिख रहा व्यापक असर…
Next Article अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन डीए और एचआरए की मांग को लेकर मा. मुख्यमंत्री एवं विभिन्न सचिवों के नाम एसडीएम पखांजूर को नाराज शिक्षकों का ज्ञापन

Latest News

 CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली संगठनों की स्थिति और आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के विषय में दी जानकारी 
Grand News May 18, 2025
GRAND NEWS : स्कूटी से दीनदयाल कालोनी पहुंचे विधायक, लोगों से मुलाकात कर पूछी समस्याएं, तत्काल अधिकारियों से की बात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 18, 2025
GRAND NEWS : संत युधिष्ठिर जी ने यूनियन क्लब में किया मेगा समर कैंप का शुभारंभ, विधायक सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा रहे मौजूद, SCI के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ और छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ May 18, 2025
Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
भानुप्रतापपुर May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?