Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : महिलाओं को जागरूक करने महिला आयोग की नई पहल, हरेली से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरूआत, सीएम बघेल करेंगे रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : महिलाओं को जागरूक करने महिला आयोग की नई पहल, हरेली से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरूआत, सीएम बघेल करेंगे रवाना

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/27 at 5:00 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : महिलाओं को जागरूक करने महिला आयोग की नई पहल, हरेली से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरूआत, सीएम बघेल करेंगे रवाना
CG NEWS : महिलाओं को जागरूक करने महिला आयोग की नई पहल, हरेली से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरूआत, सीएम बघेल करेंगे रवाना
SHARE

 

- Advertisement -
CG NEWS : महिलाओं को जागरूक करने महिला आयोग की नई पहल, हरेली से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की होगी शुरूआत, सीएम बघेल करेंगे रवाना
 

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर हरेली पर्व से प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा (Chief Minister Mahtari Nyay Rath Yatra) की शुरूआत की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) हरेली के दिन मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रथ सभी जिलों में भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ALSO READ : विधानसभा में आदिवासियों के अपमान को लेकर जमकर हंगामा, आदिवासी विधायकों ने नारेबाजी कर की माफी मांगने की मांग

 

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा राज्य महिला आयोग (State Commission for Women) के माध्यम से संचालित की जाएगी। प्रत्येक महतारी न्याय रथ में 2 अधिवक्ता भी होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह देंगे। न्याय रथ के माध्यम से महिलाएं आवेदन भी दे सकेंगी, जिससे महिला आयोग द्वारा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। एक बड़ी एलईडी स्क्रीन होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में विभिन्न कानूनों संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। महतारी न्याय रथ के संचालक के लिए प्रदेश सरकार ने डीएमएफ पॉलिसी में विशेष रूप से बदलाव किए हैं। न्याय रथ के संचालन के लिए जिले को मिलने वाली डीएमएफ राशि का उपयोग किया जाएगा।

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक () ने बताया कि शिक्षित, अशिक्षित, गृहणी, नौकरी कर रही सभी महिलाओं को महिला आयोग के कार्योें और महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनों, नियमों और उनके अधिकारों को जानना बहुत जरूरी है। इसके लिए हरेली तिहार से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की शुरूआत की जा रही है। इन महतारी न्याय रथों के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए और निःशुल्क तथा त्वरित न्याय पाने के लिए किस तरह सरलता और सुगमता से महिला आयोग में आवेदन कर सकती हैं। यह रथ शुरूआत में खनिज न्यास निधि प्राप्त करने वाले नौ जिलों में पहले जाएगा, उसके बाद रथ प्रदेश के बाकी बचे जिलों के भ्रमण पर जाएगा।

 

ALSO READ :  अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के दौरान समय सीमा को लेकर हुआ जमकर विवाद

 

किरणमयी नायक ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बीते साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने विभिन्न स्तरों पर अनेक योजनाएं संचालित की हैं। हमारी इन योजनाओं की सफलता पूरे देश में उदाहरण बनी है। अब एक कदम और बढ़ते हुए एक और नयी योजना की शुरुआत की जा रही हैं। यह योजना भी देश में अपनी तरह की एकमात्र योजना होगी। इससे महिलाएं जागरूक होंगी और उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी से राज्य में महिलाओं के साथ होने वाली अपराधों में कमी आएगी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Chief Minister Mahtari Nyay Rath Yatra, GRAND NEWS, Latest News In CG, state commission for women
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मेडिकल कॉलेज में एक शव को चूहों ने कुतरा, मोर्चरी की जगह इमरजेंसी की सीढ़ियों के निचे रखा
Next Article CG NEWS : 3 निरीक्षक, 8 SI और 2 ASI का तबादला, देखें पूरी लिस्ट CG TRASNFER BREAKING : 2 निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले, एसएसपी ने जारी किया आदेश 

Latest News

Stock Market: अचानक बुलेट ट्रेन की स्पीड से भाग रहे रेलवे के ये स्टॉक्स , इरकॉन, रेलटेल में 12 फीसदी तक की तेजी
Business Exclusive Grand News छत्तीसगढ़ रेलवे June 4, 2025
CG NEWS : युक्तियुक्तकरण : छत्तीसगढ़ में 4456 शिक्षकों को नवीन पदस्थापना, 16 जिलों में कलेक्टरों की मौजूदगी में हुई काउंसिलिंग पूरी
छत्तीसगढ़ June 4, 2025
CG NEWS: आगजनी की घटना को लेकर तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर,पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 4, 2025
CG NEWS : मनरेगा आबंटित भूमि पर मशीन से अवैध मिट्टी खनन, परिवहन पर विभाग मौन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?