Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री मोदी का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले-सत्ता का गलत फायदा उठा रही भाजपा सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsगरियाबंदछत्तीसगढ़

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:प्रधानमंत्री मोदी का जलाया पुतला, कांग्रेसी बोले-सत्ता का गलत फायदा उठा रही भाजपा सरकार

Vijay Sinha
Last updated: 2022/07/27 at 6:32 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

Contents
केंद्र सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है।, विरोधियों को दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार-आबिद ढेबरदेश में इमरजेंसी जैसे हालात पार्षद रितिक सिन्हा ने कहा

ED और CBI द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ से नाराज होकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढ़ेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। कांग्रेस जनों का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का गलत फायदा उठा रही है।

- Advertisement -
Ad image

केंद्र सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है
ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर रही है।, विरोधियों को दबाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही मोदी सरकार-आबिद ढेबर

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढ़ेबर ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले में मनगढ़त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है और राजनीतिक दृष्टि दिखा रही है। जिसकी शहर कांग्रेस कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

- Advertisement -

देश में इमरजेंसी जैसे हालात

श्री ढेबर ने बताया कि सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का दुरुपयोग हो रहा है, लोग डरे हुए हैं। हालात बहुत गंभीर हैं। देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं, यह पूरे देश की भावना है कि जांच एजेंसियों का खौफ है। पूरा देश घबराया हुआ है। यंग इंडियन गैर-लाभकारी कंपनी है। उसमें कोई एक रुपए का लाभ नहीं ले सकता। यह कार्रवाई गांधी परिवार की विश्वसनीयता को खत्म करने और कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने के लिए की जा रही है जिससे देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कहा कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) का ऑफिस पूरी तरह भाजपा कार्यालय बन चुका है। भाजपा नेताओं के हाथ में ईडी ऑफिस की बागडोर है। ईडी ऑफिस पूरी तरह भाजपा रूप धारण कर चुका है। लगातार ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से भाजपा सरकार द्वारा विपक्ष पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें बदनाम करने की गंदी साजिश रची जा रही हैं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के होर्डिंग्स पर कालिख भी पोथी गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का का पुतला जलाया गया


पार्षद रितिक सिन्हा ने कहा

रोजाना इस्तेमाल करने वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1 हजार रुपए से अधिक हो गई है, जिससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं। मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनीया गांधी व राहुल गांधी को ईडी द्वारा जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है।पर कांग्रेस के सभी वर्कर उनके साथ खड़े हैं सोनिया गांधी ईडी की कार्रवाई से नहीं डरी हैं। वह स्वर्गीय इंदिरा गांधी की बहू हैं। इसी तरह राहुल गांधी भी इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने नारा लगाया कि भाजपा हमसे डरती है।

ये रहे उपस्थित- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर वार्ड नंबर 15 पार्षद ऋतिक सिन्हा,निरंजन प्रधान,अवनीश तिवारी,शफीक खान,अहसन मेमन,,लोकेश सिन्हा,भोला सिन्हा,पुनीत नेताम, प्रशांत राठौर, यमन ठाकुर,दनेंद्र चौहान,संतोष ध्रुव,यशवंत निर्मलकर,दीपक निषाद ,राजू निषाद, चीनू ठकुर ,संतोष सिन्हा,चंदन तारक,अरबाज़ खान,आनिस मेमेन,विनीत देवनगन,आयुष कन्नोजे,शुभम पांडेय,हनूँ खाना,गिरीश रात्रे,अनमोल तिवारी,दीपेश सोनी,गोलू पटेल,भजन माँझी,

 

TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हड़ताली कर्मचारी बेमुद्दत हड़ताल पर जाने के मूड में.. हड़ताल पर बैठे शिक्षक.. कैसे होगा ? हरेली प्रतिस्पर्धा का आयोजन..
Next Article नई कृषि शिक्षा से किसानों की आर्थिक तरक्की..

Latest News

CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?