सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार गरीबों को विगत 5 वर्षों से निशुल्क खाना खिला रहा है।वे नर को ही नारायण मानकर उनकी सेवा करते हैं। सुबह 9 बजे बजते ही भूख शांत करने के लिए यहां आने लगे हैं। उन्हें प्लेट में दाल चावल देकर बैठाकर खिलाया जाता है। यहां के दरबार हाल में गुरु का दीवान सजाया गया है। जहां गुरु ग्रंथ साहब विराजमान है। यहां लोग जप जी साहब का भी पाठ करते हैं। सेवादारों ने कोरोना काल में ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों, आमजन को सुबह शाम उनके कार्यस्थल पर जाकर भोजन उपलब्ध कराया है..
Advertisements
Advertisements