Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जगदलपुर : अनिश्चितकालीन आंदोलन को कमजोर करने जारी किया है ब्रेक इन सर्विस का फरमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर : अनिश्चितकालीन आंदोलन को कमजोर करने जारी किया है ब्रेक इन सर्विस का फरमान

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/31 at 3:43 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद कर हड़ताल पर चले जाने वाले साढ़े चार लाख सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सरकार सामूहिक अवकाश स्वीकृत नहीं करते हुए

- Advertisement -

फेडरेशन

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ब्रेक इन सर्विस का फरमान जारी किया है। इस आदेश का विरोध करते हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शनिवार को सरकार के इस तुगलकी फरमान की निंदा किया है।

- Advertisement -

फेडरेशन ने कहा कि अनिश्चितकालीन आंदोलन को कमजोर करने की साजिश के तहत सामूहिक अवकाश स्वीकृत नहीं करते हुए ब्रेक इन सर्विस का फरमान शासन ने जारी किया है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संभागीय संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव, संभाग प्रभारी कैलाश चौहान, जिला संयोजक आरडी तिवारी का कहना है कि सरकार का यह कदम उचित नहीं है।

विगत 05 दिनों से तहसील/ब्लाॅक तथा जिला मुख्यालयों में कर्मचारी अधिकारी सड़क पर हैं, सरकार को फेडरेशन से बात करके कोई रास्ता निकालना चाहिए।

लेकिन पांच दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के समस्त 31 जिला मुख्यालयों में कर्मचारियों के जनसैलाब से सरकार घबरा गई है

और आगे के अनिश्चितकालीन आंदोलन को कमजोर करने की साजिश के तहत सामूहिक अवकाश स्वीकृत नहीं करते हुए ब्रेक इन सर्विस का फरमान जारी किया है,

इससे हम डरने वाले नहीं हैं। पहले भी आंदोलन में सरकार इस प्रकार के पत्र जारी करती रही है। अब कर्मचारी दुगने उत्साह के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन में उतरने को तैयार हैं।

फेडरेशन जिला बस्तर से संबद्ध कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षगण मानसिंह भारद्वाज, अजय श्रीवास्तव, रजी वर्गिस, धनंजय देवांगन, मोतीलाल वर्मा, हरीश पाठक, जेआर कोसरिया, धर्मेंद्र देवांगन, आनंद कश्यप, जेएन जोशी, राजेंद्र परगनिया, राम मरकाम, मुरलीधर सेठिया, रविंद्र विश्वास, देवराज खूटे, पल्लव झा,

बसंत जैन, सत्यप्रकाश बाघ, राजकुमार झा, सुशील पांडे, मनोज कुमार, पीआर देवांगन, मनीष श्रीवास्तव, बलीराम पुजारी, श्रीमती आशा दान, नीलम मिश्रा, पूर्णिमा देहारी, भारती गिरी, हेमलता नायक, दुर्गा वर्मा, दीपा मांझी आदि कर्मचारी नेताओं ने सरकार की इस दमनात्मक कार्रवाई का विरोध करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है।

TAGGED: जगदलपुर : अनिश्चितकालीन आंदोलन को कमजोर करने जारी किया है ब्रेक इन सर्विस का फरमान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG IFS POSTING : कई आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिली नवीन पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट IFS अधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
Next Article Technology News : भरपूर करें शॉपिंग Mi Smart, Realme और Samsung TV पर 75% तक छूट, 55% तक सस्ते मिलेंगे AC देखें पूरी डिटेल्स

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?