Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur news : राज्यपाल उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के महिला महा सम्मेलन में हुई शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

Raipur news : राज्यपाल उइके छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के महिला महा सम्मेलन में हुई शामिल

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/03 at 9:30 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। Raipur news राज्यपाल अनुसुईया उइके आज छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज महिला विंग द्वारा आयोजित महासम्मेलन में शामिल हुई। राज्यपाल सह अतिथियों द्वारा समाज के आराध्य श्री सेन जी महाराज के छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल ने सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य हेतु सेन समाज की महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

- Advertisement -

 

राज्यपाल उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेन समाज की बेटियों ने अपने प्रतिभा के दम पर सभी क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। किसी समाज के लिए इससे अच्छी बात क्या होगी कि बेटियों की तरक्की के साथ समाज आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसी समाज के लोग उल्लेखनीय कार्य करते हैं तो अन्य लोगों को भी उससे प्रेरणा मिलती है और समाज की आर्थिक व सामाजिक दिशा और दशा में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं। सेन समाज इसका बेहतर उदाहरण हैं। राज्यपाल ने कहा कि संगठन में शक्ति निहित होती है और सेन समाज अपनी एकता व संगठन के कारण ही मुख्यधारा में शामिल हो पाया है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि असफलता से जीवन में सीख लेनी चाहिए और अधिक उत्साह से परिश्रम को बढ़ाना चाहिए। साथ ही सेन समाज के पदाधिकारियों का भी उन्होंने उत्साहवर्धन किया और आगे भी समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सेन समाज के ऐतिहासिक पक्ष का उल्लेख करते हुए समाज में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। विधायक अग्रवाल ने सेन समाज के बारे में बताया कि समाज ने स्वयं को संगठित कर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है और प्रदेश भर से आए सेन समाज के लोग और सम्मानित महिलाएं व बच्चियां इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है।

 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने भी सेन समाज के योगदान के बारे में बताया और सम्मानित हुई महिलाओं को शुभकामनाएं दी। वीणा सिंह ने भी कार्यक्रम में अपने विचार साझा किये।

 

सेन समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज महिला विंग मोना सेन, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के प्रांताध्यक्ष विनोद सेन, पुनीत सेन, भुवनलाल कौशिक एवं बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पहुंचे सेन समाज के लोग उपस्थित थे।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, भारत को मिला 11वां मेडल CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टेबल टेनिस टीम ने जीता गोल्ड, भारत को मिला 11वां मेडल
Next Article Horoscope Today 16 February 2022 : सिंह और कुम्भ समेत इन राशि वालों की आय में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन Horoscope Today 03 August: इन तीन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके

Latest News

CSK vs RR IPL 2025 : राजस्थान ने CSK को 6 विकेट से हराया, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा फिफ्टी
Cricket खेल May 20, 2025
Condom vending machine controversy : अशोका यूनिवर्सिटी में कॉन्डोम वेंडिंग मशीन विवाद: रेनू भाटिया ने जताई नाराजगी, प्रोफेसर की गिरफ्तारी ने बढ़ाया तनाव
NATIONAL May 20, 2025
CG News : PM मोदी 22 मई को उरकुरा समेत छत्तीसगढ़ के 5 अमृत स्टेशन स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, कार्यक्रम में शामिल होंगे सांसद बृजमोहन
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
IPL 2025 CSK vs RR Live : चेन्नई ने राजस्थान को दिया 188 रनों का लक्ष्य, ब्रेविस-दुबे ने खेली तेज तर्रार पारी
Cricket खेल May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?