Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : बरसती बारिश में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

BREAKING NEWS : बरसती बारिश में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/06 at 12:33 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार शाम को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बरसते पानी में जंगल में घुसे जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जान बचाकर भाग निकले। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। इस दौरान जवानों ने नक्सलियों का एक कैंप भी ध्वस्त किया है। वहां पर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। मुठभड़े की पुष्टि SP शलभ सिन्हा ने की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, आमाबेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवान सर्चिंग पर जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान बरसते पानी में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से जान बचाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में नक्सलियों का कैंप मिला।

- Advertisement -

तलाशी के दौरान कैंप से भारी मात्रा में किताबें, दवाइयां, नक्सली वर्दी, बर्तन, खाने का सामान सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल रात तक जवानों की सर्चिंग जंगल में जारी थी। खास बात यह है कि बारिश के मौसम में जंगल को अपनी ढाल की तरह इस्तेमाल करने वाले नक्सलियों की रणनीति इस बार फेल हो गई है। सुरक्षाबलों की दखल जंगलों के अंदर तक हो जाने की वजह से नक्सली अपने लिए महफूज ठिकाना तक नहीं खोज पा रहे हैं।

अब तक 4 नक्सली ढेर
पुलिस को ऑपरेशन मानसून के तहत 1 महीने के अंदर ही सुकमा और दंतेवाड़ा इन दो जिलों में बड़ी कामयाबी मिली है। 15 जून से शुरू किए गए अभियान के तहत जवानों ने करीब 20 लाख रुपए के 4 नक्सलियों को ढेर किया है। इन सभी नक्सलियों पर इन दोनों जिलों के थानों में कई मामले भी दर्ज रहे हैं। हालांकि, ऑपरेशन मानसून के दौरान बीजापुर जिले में सर्चिंग से लौटते समय एक जवान बरसाती नाले में बह गया था। वहीं एक नक्सली की भी उसी नाले में बहने से मौत हुई है।

दिसंबर तक एक दर्जन कैंप खोलने की तैयारी
बारिश के बाद सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत कई इलाकों में नए कैंप खोलने की तैयारी है। पुलिस मांड को चारों ओर से घेरने की तैयारी कर रही है। सुकमा-बीजापुर का बॉर्डर से मांड की एंट्री होती है। यह नक्सलियों का कॉरिडोर है। यहां पर कैंप खोलने से नक्सली मांड से बाहर नहीं निकल पाएंगे। वहीं सिमटकर रह जाएंगे। इन इलाकों में सड़क का निर्माण भी चल रहा है।

डीजीपी खुद लीड कर रहे हैं नक्सल ऑपरेशन
डीजीपी अशोक जुनेजा खुद नक्सल ऑपरेशन को देख रहे हैं। एडीजी विवेकानंद सिन्हा भी ऑपरेशन को सीधे मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बारिश के दौरान जंगलों में स्मॉल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसमें तकनीक की मदद ली जा रही है। जहां भी नक्सलियों की उपस्थित मिल रही है। जून-जुलाई में कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

TAGGED: #naxali, ap naxalites, ex naxalites innerviews, former naxalite kondayya, Naxalism, naxalism in india, NAXALITE, naxalite culture, naxalite film, naxalite life story, naxalite movement, naxalite rk, naxalite sarala friend, naxalite training, naxalites, naxalites real life style, naxalites songs, naxalites way of life, what is naxalite
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article महंगाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी के बाद किंग्सवे पुलिस स्टेशन में राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ चर्चा करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज।
Next Article यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रेलवे ट्रैक अपग्रेडेशन वर्क की वजह से 24 ट्रेनें एक माह के लिए रद्द, देखें पूरी सूची Railway News: यात्रीगण कृपया ध्यान दे, आज से 68 ट्रेनें हुए cancel

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?