Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Har Ghar Tiranga: देशवासियों पर चढ़ा तिरंगे का रंग, जानें ‘हर घर तिरंगा’ के तहत में कहां-कहां पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

Har Ghar Tiranga: देशवासियों पर चढ़ा तिरंगे का रंग, जानें ‘हर घर तिरंगा’ के तहत में कहां-कहां पर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/07 at 5:52 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
असम में CRPF के जवानों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’तिरंगे के रंग में रंगा मेरठग्वालियर में स्कूली छात्रों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

भारत’ इस शब्द में एक ऐसी समता और एकता फैली हुई है, जो भिन्न-भिन्न जातियों, धर्मो और संप्रदायों को एक धागे में पिरोती है। भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस दिन को हर साल जोश और उत्साह के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। आज हम जिस आजादी को जी रहे हैं, खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसका श्रेय हमारे स्वंतत्रता सेनानियों को जाता है।

- Advertisement -
Ad image
जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर डाला। आजादी का जश्न मनाने के साथ हम इस दिन अपने वीर सेनानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी समर्पित करते हैं। इसके साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए भी स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए बहुत मायने रखता है.
इस साल स्वतंत्रता दिवस और भी खास है, क्योंकि हम आजादी की 75वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं, जिसे यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का एलान किया है। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय झंडा ‘तिरंगा’ फहराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इसके साथ ही देश-भर में ‘हर घर तिरंगा’ के तहत जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं.

असम में CRPF के जवानों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

असम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। इस रैली में लगभग 150 सैन्य कर्मियों की भागीदारी देखी गई।

सीआरपीएफ कमांडेंट शिव शंकर उपाध्याय ने कहा, ‘हर घर तिरंगा’ भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने का एक अभियान है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या प्रदर्शित करके जन आंदोलन में बदल दें.

तिरंगे के रंग में रंगा मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हर घर तिरंगा उत्सव का हिस्सा बनने के लिए तमाम संगठन व संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया है। शनिवार को ही शहर से लेकर देहात तक तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और तिरंगा फहराया गया। संगठनों ने लोगों को तिरंगा लगाने और बांटने के लिए भी प्रेरित किया।

ग्वालियर में स्कूली छात्रों ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में बीते शनिवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों ने 1,111 मीटर लंबे राष्ट्रध्वज को लेकर महाराज बाड़ा से फूलबाग चौराहे तक लगभग पांच किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 1500 बच्चे शामिल हुए

TAGGED: ghar ghar tiranga, har ghar tiranga, har ghar tiranga abhiyan, har ghar tiranga anthem, har ghar tiranga campaign, har ghar tiranga certificate, har ghar tiranga certificate download, har ghar tiranga certificate kaise banaye, har ghar tiranga debate, har ghar tiranga drawing, har ghar tiranga drive, har ghar tiranga news, har ghar tiranga program, har ghar tiranga registration, har ghar tiranga song, har ghar tiranga yojana, tiranga, tiranga yatra
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : CWG में नीतू और अमित पंघाल ने किया कमाल, भारत को बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड BREAKING NEWS : CWG में नीतू और अमित पंघाल ने किया कमाल, भारत को बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड
Next Article DA Hike News : रक्षा बंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, अब इतनी मिलेगी सैलरी DA Hike News : रक्षा बंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी, अब इतनी मिलेगी सैलरी

Latest News

गरियाबंद ब्रेकिंग- राजिम पुल से नीचे फंसी बुजुर्ग महिला, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया
Grand News July 18, 2025
CG Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त
CG Crime : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 135 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा और कार जब्त
छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार July 18, 2025
CG NEWS: “डबल इंजन सरकार विपक्ष का गला घोंट रही है” – कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईडी कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG NEWS: 7 दिन बाद भी मासूम के हथियारों का नहीं लगा सुराग आईजी दौरे के बाद हो सकता है खुलासा
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?