महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे( eknath shinde) के शपथ ग्रहण के 39 दिन बाद यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसकी तैयारियों की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।
Read more : Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश के कारण अंधेरी सब-वे बंद, NDRF की 5 टीमें तैनात
सचिवालय कर्मचारियों की मुहर्रम की छुट्टी भी कैंसिल ( cancel)कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री शामिल होंगे। इनमें भाजपा( BJP) और शिंदे गुट से 7-7 मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है।
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 18 अगस्त( august)
महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 18 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। विधानमंडल सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले की तैयारियों के लिए छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। सचिवालय की ओर से सोमवार( monday) को जारी एक आदेश के मुताबिक, 9 से 18 अगस्त के बीच कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं ।
कैबिनेट विस्तार को दिल्ली( delhi) हाईकमान से मंजूरी
कैबिनेट विस्तार को लेकर सोमवार को शिंदे और फडणवीस के बीच बैठक हुई। दिल्ली हाईकमान से भी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कुल मिलाकर नए मंत्रिमंडल को लेकर सब कुछ फाइनल हो चुका है।