Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला 12 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकार

तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला 12 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस

Desk
Last updated: 2022/08/10 at 11:01 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से जुलाई 2022 तक 11 लाख 85 हज़ार 460 सौ स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 07 लाख 95 हजार 054 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 03 लाख 90 हजार 406 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

- Advertisement -

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी [email protected] पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभी औसतन प्रतिदिन 100 कॉल आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स एवं फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: cg padhai tuhar dwara kya hai, cg tuhar sarkar tuhar dwar, cg tuhar sarkar tuhar dwar yojna, chhattisgarh tuhar sarkar tuhar dwar, chhattisgarh tuhar sarkar tuhar dwar yojna, padhai tuhar dwar, Tuhar Sarkar Tuhar Dwar, tuhar sarkar tuhar dwar chhattisgarh, tuhar sarkar tuhar dwar yojana 2021, tuhar sarkar tuhar dwar yojana in hindi 2021, tuhar sarkar tuhar dwar yojna, tumhar sarkar tumhar dwar yojana 2021, tunhar sarkar tunhar dvaar, tunhar sarkar tunhar dwar yojana
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 52 वर्षीय आर्टिस्ट ने आंख के अंदर पेंट किया तिरंगा, तस्वीरें हुईं वायरल 52 वर्षीय आर्टिस्ट ने आंख के अंदर पेंट किया तिरंगा, तस्वीरें हुईं वायरल
Next Article HOROSCOPE : बुधवार को होगा इन राशियों को फायदा, ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं संकेत, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन Horoscope Today 11 August: रक्षाबंधन पर इन जातकों की चमकेगी किस्मत, पढ़े दैनिक राशिफल

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?