Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बरसते पानी मे कांग्रेस ने आज 09 अगस्त क्रांति दिवस पर माड़िया चौक जगदलपुर से आज़ादी की गौरव यात्रा का किया आगाज़…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

बरसते पानी मे कांग्रेस ने आज 09 अगस्त क्रांति दिवस पर माड़िया चौक जगदलपुर से आज़ादी की गौरव यात्रा का किया आगाज़…

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/10 at 12:42 PM
Mahak Qureshi
Share
5 Min Read
SHARE

JAGDALPUR DESK :-  आज़ादी के हीरक महोत्सव पर 09 अगस्त से 14 अगस्त 2022 तक चलेगी कांग्रेस की 75 किमी की विधानसभा स्तरीय पदयात्रा…

- Advertisement -

पदयात्रा में राज्य के उद्योग/आबकारी व बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा हुए शामिल…

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विभिन्न जाति, धर्म, समुदाय व हर वर्ग सहित कांग्रेस के जांबाज़ कार्यकर्ता आज़ादी की इस गौरव यात्रा में बने सहभागी…

- Advertisement -

बरसात हो या पानी तूफान हो या आंधी. आजादी की गौरव यात्रा में हर कार्यकर्ता बना गांधी…

- Advertisement -

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आज़ादी के हीरक महोत्सव पर 09 से 14 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय “आज़ादी की गौरव यात्रा” आज माड़िया चौक जगदलपुर से बरसते पानी में शहीद महापुरुष अमर रहे के गगनभेदी नारों के साथ प्रारम्भ हुई पदयात्रा में राज्य के उद्योग/आबकारी व प्रभारी मंत्री कवासी लखमा सम्मिलित हुए।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में अगस्त क्रांति के नाम से मशहूर भारत छोड़ो आंदोलन का करीब तीन-चार साल का दौर अत्यंत महत्त्वपूर्ण होने के साथ पेचीदा भी था।

यह आंदोलन देशव्यापी था जिसमें बड़े पैमाने पर भारत की जनता ने हिस्सेदारी की और अभूतपूर्व साहस और सहनशीलता का परिचय दिया उसी तर्ज पर आज़ादी की गौरव यात्रा भी महत्वपूर्ण है

और इसमें भी बड़े पैमाने पर देश के आमजनमानस की भूमिका महत्वपूर्ण व मिल का पत्थर साबित होगी। भारत छोड़ो आंदोलन देश की आजादी के लिए एक निर्णायक मोड़ था।

विभिन्न स्रोतों से आजादी की जो इच्छा और उसे हासिल करने की जो ताकत भारत में बनी थी, उसका अंतिम प्रदर्शन भारत छोड़ो आंदोलन में हुआ। आंदोलन में इस बात पर निर्णय किया गया

कि आजादी की इच्छा में भले ही नेताओं का भी साथ था लेकिन उसे हासिल करने की ताकत निर्णायक रूप से जनता की थी और हीरक महोत्सव पर आजादी की इस गौरव यात्रा में भी जनता की निर्णायक भूमिका होगी।

कार्यक्रम प्रभारी/विधायक रेखचन्द जैन व बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि आज़ादी की गौरव यात्रा आज प्रथम दिवस पर उत्तर ब्लॉक के विभिन्न वार्डो जिसमे अब्दुल कलाम वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, माता सन्तोषी वार्ड, महेंद्र कर्मा वार्ड,

विवेकानंद वार्ड, चन्द्रशेखर आज़ाद वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से होकर माड़िया चौक पहुँची। उन्होंने आगे कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है, एक विचारधारा धर्म, जाति,

संप्रदाय के लोगों को आपस में बांट रही है जबकि कांग्रेस पार्टी ऐसी विचारधारा के लोगों को साथ लेकर चलती है जो सभी वर्ग विशेष के लोगों को आपस में जोड़ने व भाईचारा के साथ आपसी समन्वय स्थापित करना जिनका मुख्य उद्देश्य रहा है।

आज़ादी की गौरव यात्रा में विभिन्न जाति, धर्म सम्प्रदाय के लोगों के साथ पदयात्रा के दौरान पड़ने वाले मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरूद्वारे सहित समस्त धार्मिक स्थलों पर सज्दा कर प्रत्येक वर्ग के सम्मान के साथ आर्शीवाद लेकर उन्हें पार्टी की विचारधाराओं से जोड़ा जावेगा। 09 अगस्त हम भारतवासियों के जीवन का ऐतिहासिक दिवस है,

अगस्त क्रांति देश की जनता की उस इच्छा की अभिव्यक्ति थी जिसमें उसने यह ठान लिया था कि हमें आजादी चाहिए और हम आजादी ले कर रहेंगे

आज हम सभी उन स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की भावनाओं का अनुसरण कर देश मे फैल रही वैमनस्यता व मतभेदों को भुलाकर साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने के उद्देश्य से “आज़ादी की इस गौरव यात्रा” में सहभागी बनकर देश मे फैल रही आपसी वैमनस्यता को दूर करने का प्रयास कर यात्रा के माध्यम से एक सन्देश दे रहे है।

आज़ादी की इस गौरव यात्रा में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED: बरसते पानी मे कांग्रेस ने आज 09 अगस्त क्रांति दिवस पर माड़िया चौक जगदलपुर से आज़ादी की गौरव यात्रा का किया आगाज़...
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आदिवासी दिवस एवं मोहर्रम के उपलक्ष में एकता का परिचय दिया।जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Next Article बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित शिविरों का हालचाल जानने पहुंचे मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस के नेता नवनीत चांद – कुंदन पाटील

Latest News

Colonel Sofia Qureshi : मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला 
Colonel Sofia Qureshi : मंत्री विजय शाह की बढ़ी मुश्किलें, कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में FIR दर्ज, इस्तीफे की मांग तेज
Breaking News NATIONAL मध्य प्रदेश May 15, 2025
RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या जाँच में जुटी पुलिस 
RAIPUR BREAKING : तालाब किनारे फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या? जाँच में जुटी पुलिस 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 15, 2025
Ranthambore Tiger Reserve : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की गूंज: बाघिन RBT-2302 ने तीन शावकों को दिया जन्म
Ranthambore Tiger Reserve : रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की गूंज: बाघिन RBT-2302 ने तीन शावकों को दिया जन्म
NATIONAL देश May 15, 2025
Chhattisgarh : गुणवत्ताहीन निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के दिए निर्देश
Chhattisgarh : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण पर डिप्टी सीएम अरुण साव सख्त, कमेटी बनाकर तुरंत जांच के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?