Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया: सीएम भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया: सीएम भूपेश बघेल

Desk
Last updated: 2022/08/11 at 7:03 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मिनीमाता का व्यक्तित्व अतुलनीय था। सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई।

- Advertisement -
Ad image

डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का किया विमोचन

बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 50वीं पुण्यतिथि पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से किया गया था।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गाें ने उनके नेतृत्व को मान्य किया था। मिनीमाता समाज हितैषी कार्याें की वजह से लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंची। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद के रूप में उन्हें दलितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से किया गया था

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता ने समाज सुधार सहित सभी वर्गों की उन्नति और बेहतरी के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्हें असमिया, अंग्रेजी, बांग्ला, हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा का अच्छा ज्ञान था। वह सत्य, अहिंसा एवं प्रेम की साक्षात् प्रतिमूर्ति थीं। उनका विवाह गुरूबाबा घासीदास जी के चौथे वंशज गुरू अगमदास से हुआ। विवाह के बाद वे गुरूमाता के रूप में असम से छत्तीसगढ़ आई, तब से उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता पश्चात लोकसभा का प्रथम चुनाव 1951-52 में सम्पन्न हुआ। मिनीमाता सन् 1951 से 1971 तक सांसद के रूप में लोकसभा की सदस्य रहीं। अविभाजित मध्यप्रदेश में बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर आरक्षित सीट से लोकसभा की प्रथम महिला सांसद चुनी गईं। इसके बाद परिसीमन में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से चार बार चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंचीं।

कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतनामी समाज की तरफ से गिरौदपुरी का नामकरण गुरू घासीदास गिरौदपुरी धाम किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और लोगों  को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, चरौदा के महापौर निर्मल कोसले सहित बड़ी संख्या में सतनाम पंथ के अनुयायी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार युवक की मौत  CG ACCIDENT NEWS : मातम में बदली रक्षाबंधन की खुशियां, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार युवक की मौत 
Next Article BIG CRIME NEWS : राजधानी के कबीर नगर इलाके में युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
CG NEWS: महिला समूह के पहल से महुआ शराब बेचने वाले कोचीया क़ो पकडे रंगों हाथ
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
Viral news: डिलीवरी बॉय ने लिफ्ट में की शर्मनाक हरकत, लोगों ने कर दी धुनाई – CCTV में कैद हुई करतूत
Grand News VIRAL VIDEO दिल्ली July 22, 2025
Entertainment: मोनालिसा की फिल्म ने बदली किस्मत, 7 महीने में जमीन से आसमान तक का सफर – देखें दमदार तस्वीरें
bollywood Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?