Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Azadi ka Amrit Mahotsav Dosa-Biryani Dosti: डोसा या बिरयानी, भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों के जवाब, जानें क्या है ज्यादा लोकप्रिय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेश

Azadi ka Amrit Mahotsav Dosa-Biryani Dosti: डोसा या बिरयानी, भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों के जवाब, जानें क्या है ज्यादा लोकप्रिय

GrandNews
Last updated: 2022/08/13 at 3:48 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

Azadi ka Amrit Mahotsav Dosa-Biryani Dosti: भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) दोनों देश अपनी-अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं। दोनों देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में भारत में आजादी का अमृत महोत्सव (nectar festival of freedom) मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित एक आभासी युवा शांति संवाद में भारतीय और पाकिस्तानी स्कूली छात्रों (Indian and Pakistani school students)ने अपने-अपने देशों की संस्कृति, व्यंजन, शिक्षा और प्रौद्योगिकी पर चर्चा में भाग लिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस चर्चा के दौरान छात्रों को डोसा-बिरयानी का लुत्फ उठाने का मौका भी मिला। लेकिन सबसे खास पल रहे जब छात्रों से पूछा गया कि क्या अधिक लोकप्रिय है? डोसा या बिरयानी? तो इस पर लंबी बहस के बाद रोचक जवाब सुनने को मिले।

- Advertisement -

also read : Entertainment News : नागा चैतन्य कर रहे थे गाड़ी में गर्लफ्रेंड को KISS , पुलिस ने पकड़ा और फिर किया कुछ ऐसा

- Advertisement -

भारतीय बच्चे बोलते हैं बेहतर अंग्रेजी : फातिमा
‘एक्सचेंज फॉर चेंज’ कार्यक्रम में कक्षा छह से नौ ग्रेड के 20 भारतीय और पाकिस्तानी छात्र शामिल थे। संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाली 12 वर्षीय पाकिस्तानी छात्रा अलीजा फातिमा ने कहा कि हमें इस बात पर बहस करना अच्छा लगता था कि क्या डोसा बिरयानी से ज्यादा लोकप्रिय है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अपने दोनों देशों की संस्कृति, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और बहुत कुछ पर चर्चा की। फातिमा ने कहा कि भारतीय बच्चे बेहतर अंग्रेजी बोलते हैं और मुझे उनकी ऊर्जा, गर्मजोशी और उत्साह भी पसंद आया।

राष्ट्रीयता से पहले मानवता को दें प्राथमिकता
हालांकि, फातिमा को स्कूल में अपने भारतीय दोस्तों के साथ सीट साझा करना पसंद है, लेकिन उनकी खुशी ने उस वक्त बढ़ गई जब उसे अपने हम उम्र भारतीय छात्रों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण समझ के लिए पुल बनाने और दोनों देशों के भविष्य के बुद्धिजीवियों को वैश्विक नागरिक बनाने के लिए किया गया था, जो राष्ट्रीयता से पहले मानवता को प्राथमिकता दें। फातिमा ने कहा कि दोनों देशों के बीच समानताएं इतनी अधिक हैं। यह आयोजन यूनीक था। हमें एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।

पड़ोसी देश को समझने में मदद मिली : हर्षदा
वहीं, भारत के मदुरै के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की एक छात्रा आराधना ने कहा कि महिलाओं की असमानता, गरीबी, असमान वर्षा और जलवायु परिवर्तन से संबंधित प्रभाव दोनों देशों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, जिन पर तत्काल ध्यान दिया जाना चाहिए। एक अन्य छात्रा हर्षदा सुनील ने कहा कि मुझे अपने पड़ोसी देश को समझने में मदद की … और इसने निश्चित रूप से मेरी मानसिकता को बदल दिया। मैंने महसूस किया कि दोनों देशों के बीच बहुत कुछ समान है।

डोसा या बिरयानी पर पूरी चर्चा में नहीं निकला निष्कर्ष
रही बात डोसा और बिरयानी की लोकप्रियता को लेकर तो इस पर एक राय नहीं बन पाई। जहां पाकिस्तानी छात्र भारतीय डोसा खाने को मुरीद थे तो कुछ भारतीय छात्रों ने पाकिस्तानी बिरयानी को पसंदीदा बताया। लेकिन पाकिस्तान में दक्षिण भारतीय डोसा के स्वाद और वैरायटी की उपलब्धता न के बराबर है। जबकि उत्तर भारत में पाकिस्तान जैसी बिरयानी आसानी से उपलब्ध है। इसलिए, पूरी चर्चा में निष्कर्ष नहीं निकल पाया। निजी क्षेत्र की दो शिक्षण संस्थानों के समन्वय से यह आयोजन दोनों पड़ोसी देशों में छात्रों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।

TAGGED: 75th azadi ka amrit mahotsav, aajadi ka amrit mahotsav, aazadi ka amrit mahotsav, amrit mahotsav, azadi ka amrit mahotsav, azadi ka amrit mahotsav at tummalapalli kalakshetram, azadi ka amrit mahotsav celebrations, Azadi ka Amrit Mahotsav Dosa-Biryani Dosti, azadi ka amrit mahotsav drawing, azadi ka amrit mahotsav live, azadi ka amrit mohotsav, azadi ka amrut mahotsav, governor biswabhusan harichandan at azadi ka amrit mahotsav, minister jogi ramesh speech at azadi ka amrit mahotsav, vijayawada azadi ka amrit mahotsav
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बारिश के कारण भिलाई की सड़क दो भागो में बटी, बीएसपी के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
Next Article 43 वर्षीय शिक्षक व 75 वर्षीय पिता ने लिया देहदान का संकल्प , AIIMS रायपुर में करेंगे देहदान

Latest News

CG NEWS : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
CG ब्रेकिंग : फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, सामने आया VIDEO 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 5, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन नहीं होगी बारिश, बढ़ेगी गर्मी, बिजली गिरने की संभावना 
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से खुला राज, जिले में थे 700 अतिशेष शिक्षक, अब नहीं होगी स्कूलों में ताला बंदी की स्थिति
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 5, 2025
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
Chhattisgarh : सरगुजा के 283 सहायक शिक्षकों को मिली नवीन पदस्थापना
छत्तीसगढ़ सरगुजा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?