Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांकेर-झंडा संहिता का पालन करते हुए ससम्मान तिरंगा झंडा फहराने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर-झंडा संहिता का पालन करते हुए ससम्मान तिरंगा झंडा फहराने की अपील

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/13 at 1:32 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

कांकेर। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि भारतीय झंडा संहिता का पालन करते हुए

- Advertisement -

ससम्मान तिरंगा झंडा फहराया जावे। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिरूप है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है,

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

और सबके मन में राष्ट्रीय ध्वज के लिए प्रेम, आदर और निष्ठा है। यह भारत के लोगों की भावनाओं और मानस में एक अद्वितीय और विशेष स्थान रखता है।

- Advertisement -

हमर तिरंगा अभियान के तहत् सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील करते हुए कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि भारतीय झंडा संहिता 2002 को 30 दिसम्बर 2021 के आदेश द्वारा संशोधित किया गया है,

- Advertisement -

जिसके अनुसार अब भारत का राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काते गए और हाथ से बने हुए या मशीन द्वारा निर्मित सूती, पॉलिएस्टर, ऊनी, सिल्क, खादी के कपड़े से बनाया गया हो।

जनता का कोई भी व्यक्ति, कोई भी गैर सरकारी संगठन अथवा कोई भी शिक्षा संस्था राष्ट्रीय झंडे को सभी दिनों और अवसरों, औपचारिकताओं या अन्य अवसरों पर पहरा या प्रदर्शित कर सकता है, बशर्ते राष्ट्रीय झंडे की मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखा जावे।

उन्होंने कहा कि जिले के नागरिक ससम्मान तिरंगा झंडा फहरायें। जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये तो उसकी स्थिति सम्मानजनक और पृथक होनी चाहिए ।

राष्ट्रीय झंडे का आकार आयताकार होगा। यह किसी भी साइज का हो सकता है परन्तु झंडे की लम्बाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3,2 का होगा, फटा हुआ और मैला-कुचला झंडा प्रदर्शित नहीं किया जावे।

झंडे को किसी अन्य झंडे अथवा झंडों के साथ एक साथ एक ही ध्वज-दंड से नहीं फहराया जाये। किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय झंडे के ऊंचा या उससे ऊपर या उसके बराबर में नहीं लगाना चाहिए।

TAGGED: कांकेर-झंडा संहिता का पालन करते हुए ससम्मान तिरंगा झंडा फहराने की अपील
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Crime News : इंजीनियर युवती को लगा लाखों का चूना, थमाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया ये एक्शन
Next Article नारायणपुर-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने केन्द्र में लगाई फांसी

Latest News

BIG NEWS : वसई-विरार में भूमि घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त
Grand News May 15, 2025
CGNEWS:सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह की तेरहवीं में शामिल होकर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
Grand News छत्तीसगढ़ May 15, 2025
CG BIG NEWS : किराए के मकान में महिला चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारी रेड, मौके से चार आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग May 15, 2025
Hair Transplant Side Effects : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद एक और इंजीनियर की मौत, डॉ अनुष्का फरार, तलाश जारी 
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?