Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG CRIME NEWS : पुलिस के सामने ही युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर आरोपियों ने ले ली जान, एक गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

 CG CRIME NEWS : पुलिस के सामने ही युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर आरोपियों ने ले ली जान, एक गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/14 at 7:10 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : 500 रूपये के लिए साले ने की जीजा की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से किया कई वार, आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : 500 रूपये के लिए साले ने की जीजा की निर्मम हत्या, कुल्हाड़ी से किया कई वार, आरोपी गिरफ्तार 
SHARE
 CG CRIME NEWS : पुलिस के सामने ही युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर आरोपियों ने ले ली जान, एक गिरफ्तार 
 

 

- Advertisement -

दुर्ग। CG CRIME NEWS जिले में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिस समय यह हत्या हुई डायल 112 की टीम 100 मीटर दूर पर तमाशबीन बनी खड़ी थी। उनकी आंखों के सामने आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची दुर्ग कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

टीआई एसएन सिंह ने बताया कि वार्ड-47 रायपुर नाका दुर्गा मंदिर (Raipur Naka Durga Mandir) निवासी विनोद नायक (Vinod Nayak) (24) पिता हृदय लाल अपने साथी शंकर पारा निवासी भानू तांडी और यशवंत देशमुख के साथ शनिवार शाम घर से निकला था। तीनों गंजपारा पहुंचे और एक जगह पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मिलपारा वार्ड 38 निवासी देवेंद्र ठाकुर अपने साथी रमेश कुमार वर्मा, दीपेश यादव और गणेश साहू के साथ पहुंच गया।

- Advertisement -

 

इससे पहले की विनोद व उसके साथी कुछ समझ पाते आरोपियों ने लाठी डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। भानू और यशवंत ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी बुरी तरह मारा। इससे भानू गंभीर रूप से घायल हो गया। यशवंत को मामूली चोटें आई है। विनोद के सिर में गहरी चोट आने व अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

डायल-112 की टीम को लेकर होगी जांच

हत्या के दौरान 100 मीटर की दूरी पर डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी, लेकिन किसी ने भी रोकने का प्रयास नहीं किया। अब दुर्ग सीएसपी अभिषेक झा का कहना है कि उन्हें दूसरों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि मौके पर 112 की टीम थी। उसकी जांच की जाएगी। लोकेशन ट्रेस किया जाएगा कि उस समय वहां कौन सी टीम थी। उसने रिस्पॉन्स क्यों नहीं किया। यदि उनकी गलती पाई जाएगी तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।

 

टाइल्स मिस्त्री था विनोद

मृतक विनोद टाइल्स लगाने वाला मिस्त्री था। वह चार भाइयों में मंझला था। उसके मरने की सूचना मिलते ही घर में चींख पुकार शुरू हो गई। सभी घर वाले कोतवाली थाने पहुंचे और विनोद को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुराने विवाद को लेकर की गई हत्या

हत्या का मामला दर्ज कर कोतवाली दुर्ग पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि कुछ दिन पहले राजनांदगांव में विनोद का आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद वह लोग उससे रंजिश रखे हुए थे। शनिवार रात दोनों पक्ष एक दूसरे को दम दिखाने गंजपारा पहुंचे थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, DURG CRIME NEWS, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Asia Cup 2022: पाकिस्तान क्या करके भारत को एशिया कप में हरा सकता है, सलमान बट्ट ने बताई रणनीति
Next Article  BIG BREAKING : रायपुर वासियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री बघेल ने 165 करोड़ विकास कार्यों की दी सौगात  BIG BREAKING : रायपुर वासियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री बघेल ने 165 करोड़ विकास कार्यों की दी सौगात

Latest News

BIG NEWS : जंग के बीच सड़कों पर उतरे इमरान खान के समर्थक, रिहा करने की कर रहे मांग, पीएम शरीफ पर लगाया गलत फैसले लेकर जनता की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप
Breaking News NATIONAL देश विदेश May 9, 2025
BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?