Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत, बच्ची को बचाने माँ ने किया प्रयास, दफन मिली 5 लोगों की लाश 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कांकेरछत्तीसगढ़दुर्घटना

CG NEWS : दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत, बच्ची को बचाने माँ ने किया प्रयास, दफन मिली 5 लोगों की लाश 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/15 at 3:47 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत, बच्ची को बचाने माँ ने किया प्रयास, दफन मिली 5 लोगों की लाश 
CG NEWS : दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत, बच्ची को बचाने माँ ने किया प्रयास, दफन मिली 5 लोगों की लाश 
SHARE

 

CG NEWS : दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत, बच्ची को बचाने माँ ने किया प्रयास, दफन मिली 5 लोगों की लाश 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

कांकेर। CG NEWS जिले में रविवार देर रात दीवार गिरने से पूरे परिवार की मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है। हादसे के दौरान सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान मां ने छोटी बच्ची को बचाने का भी प्रयास किया। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र (Bande police station area of ​​Pankhajur) में हुआ है। वहीं मौसम खराब होने के चलते विधायक और कलेक्टर का हेलीकॉप्टर से आना स्थगित हो गया है। अब वह नाव से आएंगे।

- Advertisement -

 

 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत विकासपल्ली के पीवी 110 निवासी परिमल मल्लिक अपनी पत्नी सुमित्रा मल्लिक और तीन बेटियों प्रतिभा (8), प्रीति (5) व श्रीति (3) साल के साथ रहता था। उसका पूरा मकान कच्चा है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात गिर पड़ी। इसके चलते मकान का बड़ा हिस्सा पूरे परिवार पर जा गिरा। हादसे के दौरान सभी की दबकर मौत हो गई।

 

सुबह ग्रामीणों को हादसे का पता चला तो पुलिस को सूचना दी। लगातार बारिश और बाढ़ के चलते प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रशासनिक अमला उफनती कोरेनार नदी को नाव से पार कर घटना स्थल पर पहुंचा है। इसके चलते घंटों लग गए। इसके बाद सभी मृतकों की पहचान की गई। पुलिस की टीम भी पहुंची है। परिवार में और लोगों के नहीं होने की बात कही जा रही है।

 

मकान में शव के हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि मलबा गिरने के दौरान छोटी बेटी को मां ने बचाने का प्रयास किया हो। वह बेटी के ऊपर ढाल बन रही हो, लेकिन दीवार की मिट्‌टी एक साथ गिरने के चलते न वह खुद बच सकी और न बेटी को बचा सकी। बेटी से लिपटे हुए ही मां की भी मलबे में दबकर मौत हो गई। प्रशासन की टीम ने मलबे में दबे शवों को किसी तरह से बाहर निकलवाया है।

 

तहसीलदार शशिशेखर मिश्रा ने बताया कि बारिश के चलते शवों को अस्पताल तक ले जाना संभव नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों को बुलाया गया है। सभी का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार होगा। लगातार बारिश के चलते गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। अभी तक बारिश थमी नहीं है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है।

 

नाव से गांव पहुंचेंगे विधायक, कलेक्टर, एसपी

स्थानीय विधायक अनूप नाग ने रायपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया था। इससे उनको कलेक्टर और एसपी के साथ हादसे वाले गांव पहुंचना था। लेकिन मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर से आना स्थगित कर दिया गया है। अब वे नाव से गांव पहुंचंगे। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : सरकारी नर्सरी के पानी की टंकी में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका CG NEWS : खाना बनाते ही महिला की मौत, जानिये पूरा मामला
Next Article  CG NEWS : निर्माणधीन मकान में चौकीदार ने की आत्महत्या, फंदे से लटकती मिली लाश   CG NEWS : निर्माणधीन मकान में चौकीदार ने की आत्महत्या, फंदे से लटकती मिली लाश 

Latest News

Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
गरियाबंद में धूमधाम से मनाई गई ईद उल अजहा ईदगाह में नमाज अदा कर दी गई एक-दूसरे को मुबारकबाद,त्योहार बना भाईचारे और सेवा का प्रतीक
Grand News June 7, 2025
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
CG CORONA: इंसाफ की कुर्सी तक पहुंचा कोरोना वायरस, हाईकोर्ट के जज निकले कोरोना पॉजिटिव, अफसरों के दावों की खुली पोल
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?