Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली,

Vijay Sinha
Last updated: 2022/08/15 at 12:50 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE


हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का 75वां वर्षगांठ
भारी बारिश के बीच उत्साह से मनाया गया आजादी का पर्व

गरियाबंद/ जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज भारी बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस का 75वां वर्षगांठ गरिमामय माहौल में मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक जे.आर. ठाकुर उपस्थित थे। तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। इस दौरान लगातार बारिश से भी लोगों के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। समारोह में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

पुरस्कार वितरण अंतर्गत रक्षित निरीक्षक श्री उमेश कुमार राय व उप निरीक्षक नवीन राजपूत को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया। मार्च पास्ट प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान पर जिला पुलिस बल पुरुष, द्वितीय स्थान पर जिला पुलिस बल ई-30, तृतीय स्थान पर जिला पुलिस बल 16वीं वाहिनी को मिला। मार्चपास्ट नॉन प्रोफेशनल वर्ग में प्रथम स्थान एन.सी.सी. महिला, द्वितीय स्थान पर स्काउट गाइड महिला, तृतीय स्थान पर एनसीसी पुरुष को प्राप्त हुआ। इसके अलावा 10 प्लाटून कामाण्डर को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया।

- Advertisement -
Ad image

राज्य के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठानों में स्वसहायता समूहों द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन गौठानों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर हमर गौठान फुलकर्रा, द्वितीय स्थान पर हमर गौठान छुरा एवं तृतीय स्थान पर हमर गौठान कुड़ेरादादर को प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त होने वाले गौठान को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले गौठानों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
समारोह में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गफ्फार मेमन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वर नेताम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, डीएफओ मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर जे.आर. चौरसिया, एसडीएम विश्वदीप, भावसिंह साहू, नागरिकगण एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा गरियाबंद जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मनाया गया।

- Advertisement -
TAGGED: @GRAND NEWS @HINDI NEWS @GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur News : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण
Next Article संभागायुक्त कार्यालय में प्रभारी कमिश्नर आनंद मसीह ने किया ध्वजारोहण

Latest News

CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: पटवारी का खुलेआम पैसे लेते हुए वीडियो वायरल, एसडीएम ने की तत्काल कार्रवाई
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: 5 करोड़ 70 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत, एमआईसी की बैठक में लिया गया निर्णय
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?