Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22 की चयन सूची जारी, नई भर्ती से वनांचल में पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मिलेगी मजबूती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22 की चयन सूची जारी, नई भर्ती से वनांचल में पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मिलेगी मजबूती

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/17 at 12:54 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग के वनांचल क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यों में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर सहित क्षेत्र में सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर फाईटर्स नाम की एक विशेष बल के गठन के लिए नए पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की थी.

Contents
चयन सूची जारीपुलिस और स्थानीय जनता के संबंधों मिलेगी मजबूती
- Advertisement -

इन स्वीकृत नवीन पदों में बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कोण्डागांव जिले में बस्तर फाईटर आरक्षक के 300-300 कुल 2100 पद स्वीकृत किए गए हैं.

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बस्तर फाईटर्स आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मई-जून महीने में शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंको) में योग्य पाए गए 5,405 उम्मीद्वारों के लिए बस्तर संभाग के कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिला मुख्यालय में 17 जुलाई 2022 को 50 अंको की लिखित परीक्षा संपन्न की गई थी. जिसमें संभाग के कुल 5330 उम्मीदवार शामिल हुए थे.

- Advertisement -

चयन सूची जारी

बस्तर फाईटर आरक्षक पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा में प्राप्तांको (मेरिट क्रमानुसार) के आधार पर बस्तर संभाग में कुल 3969 उम्मीदवारों का 01 अगस्त से 10 अगस्त 2022 तक संबंधित सभी जिला मुख्यालय में 20 अंको का साक्षात्कार लिया गया. उपरोक्त सभी प्रक्रिया पूर्ण कर बस्तर फाईटर आरक्षक पद के लिए 15 अगस्त 2022 को उम्मीदवारों की चयन और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है.

- Advertisement -

पुलिस और स्थानीय जनता के संबंधों मिलेगी मजबूती

बता दें कि अंदरूनी वनांचल क्षेत्र में रूबरू होने के दौरान बल सदस्यों को स्थानीय बोली की जानकारी नहीं होने से अनेक प्रकार की व्यावहारिक कठिनाई एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ता था.

बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती में जिले के स्थानीय भर्ती होने के साथ-साथ क्षेत्र की बोली के जानकार अभ्यर्थियों के चयन होने पर भाषा की चुनौती को दूर करने के साथ-साथ स्थानीय जनता एवं पुलिस के संबंध को और भी मजबूती मिलेगी

TAGGED: नई भर्ती से वनांचल में पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मिलेगी मजबूती, बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22 :- अंतर्गत बस्तर संभाग के समस्त जिला मुख्यालय में आज दिनांक 17 जुलाई 2022 को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सुकमा नगर पालिका के अन्तर्गत दिया गया 40 वनाधिकार प्रमाण पत्र
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में यूनिसेफ के कार्यक्रम में शामिल हो रहे है

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?