Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांक्रीट मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्का जाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

कांक्रीट मिक्सर मशीन वाहन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्का जाम

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/18 at 8:02 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

कांक्रीट मिक्सचर मशीन वाहन की ठोकर से आज एक स्कूल से घर जा रही छात्रा की मौत हो गई। यह हादसा आज दोपहर 12 बजे के आसपास भिलाई-3 थाना क्षेत्र में फोरलेन सड़क के उरला दुग्ध संघ के सामने बने क्रासिंग पर हुई। मृतका छात्रा खुशी साहू पिता महेन्द्र साहू ( 14 वर्ष ) बीएमवाय उरला गांव की है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

बताया जाता है कि बीएमवाय उरला गांव की खुशी साहू समीप के जंजगिरी सरकारी स्कूल में कक्षा नवमी में पढ़ती थी। आज वह रोज की तरह साइकिल पर फोरलेन सड़क पार करके स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान फोरलेन सड़क पर बने क्रासिंग के पास उरला दुग्ध संघ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने खुशी को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।
हादसे में छात्रा की मौत खबर लगते ही उरला गांव के ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। घटना की जिम्मेदार कांक्रीट मिक्सचर मशीन फोरलेन सड़क पर फ्लाईओवर बना रही कंपनी की अधिग्रहित वाहन बताया जा रहा है। चक्काजाम की खबर के बाद सीएसपी छावनी कौशलेंद्र देव पटेल, भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा, कुम्हारी टीआई पीडी चन्द्रा सहित दोनों थानों का बल मौके पर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण ने फ्लाईओवर निर्माणी कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अडिग रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भाजयुमों नेता अतुल पर्वत ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का किया जोरदार स्वागत
Next Article Raju Srivastava Health: कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाज़ुक, ब्रेन नहीं कर रहा काम, प्रार्थना का दौर जारी

Latest News

CG BREAKING : जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज, पड़ोसी की पत्नी, मां और जीजा से मारपीट का आरोप 
CG BREAKING : विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ FIR दर्ज, पड़ोसी की पत्नी, मां और जीजा से मारपीट का आरोप 
छत्तीसगढ़ June 12, 2025
BIG BREAKING : अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा एअर इंडिया का प्लेन, 133 यात्री थे सवार 
Breaking News दुर्घटना देश June 12, 2025
 CG NEWS : महासमुंद में धड़ल्ले से चल रही गौ तस्करी, गौ रक्षक बोले – प्रशासनिक सहयोग नहीं नहीं मिल पाता है
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 12, 2025
RAIPUR : रेलवे स्टेशन के पास केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
RAIPUR : रेलवे स्टेशन के पास केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक
छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?