Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भाजपा में बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का व्यंग्य, जानिए क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा में बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का व्यंग्य, जानिए क्या कहा

Desk
Last updated: 2022/08/18 at 9:56 PM
Desk
Share
2 Min Read
भाजपा में बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का व्यंग्य, जानिए क्या कहा
भाजपा में बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का व्यंग्य, जानिए क्या कहा
SHARE


रायपुर।
 प्रदेश भाजपा में लगातार हो रहे बदलाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक में शामिल दिल्ली जाने से पहले यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हंटरवाली (प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी) और जामवाल (क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल) दोनों मिलकर सबकुछ बदल देंगे।

भाजपा के सभी 14 विधायकों का टिकट कटने वाला है। यह बात मैंने सदन में भी कही है। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को राज्यपाल बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको चले जाना चाहिए। उनके रहते प्रदेश में बड़े-बड़े बदलाव हो गए। अब डा. रमन के लिए रास्ता ही क्या बचा है।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय कुछ भी कर लें, पार्टी उनको नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाने वाली। उनको प्रवक्ता पद से ही संतोष करना होगा। दरअसल, प्रदेश भाजपा ने पिछले एक सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष को बदलने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मोर्चा-प्रकोष्ठ और प्रदेश संगठन में बदलाव की कवायद चल रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बदले जाने पर भी तीखी टिप्पणी की थी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि भाजपा नेतृत्व को इससे पहले जो टीम थी, उस पर भरोसा नहीं है। भाजपा विधायक दल की बैठक में कोई विधायकों से रायशुमारी नहीं हुई है, बल्कि दिल्ली से पर्ची आई, जिसे सुनाया गया है। नारायण चंदेल से योग्य बहुत सारे लोग भाजपा में मौजूद हैं, जो यह पद संभाल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा के नाम का भी उल्लेख किया। अंत में उन्होंने यह कहा कि यह उनकी पार्टी का फैसला है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री जन्माष्टमी के दिन राजधानी के ’कृष्ण-कुंज’ में पौधरोपण की शुरूआत करेंगे
Next Article विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- सीमा पर PLA की हरकतों के चलते ‘बेहद कठिन दौर’ से गुजर रहे भारत चीन के संबंध

Latest News

CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया गहरा शोक
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
5 Most Dangerous Snakes: जानिए दुनिया के 5 सबसे खतरनाक सांप — एक काट में मौत की 10 गुना क्षमता”
Exclusive Grand News VIRAL VIDEO June 12, 2025
CG NEWS : दहेज में बाइक नहीं दी, तो पति ने रिश्ते की चाभी घुमा दी, तीन तलाक बोल मायके भेज दिया
Grand News June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?