Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raipur News : 21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Raipur News : 21वीं सदी के भारत के स्वप्नदृष्टा थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : मुख्यमंत्री बघेल

Veena Chakravarty
Last updated: 2022/08/20 at 7:37 AM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ( CM baghel)ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  राजीव गांधी( rajiv gandhi) की  जयंती पर उन्हें नमन किया है।  राजीव गांधी को को याद करते हुए  बघेल ने कहा है कि राजीव  आधुनिक भारत के स्वप्नदृृष्टा थे, उन्होंने अपने कार्यों से 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी।

Read more :  CG NEWS : न्यू सर्किट हाउस में श्रमवीर सम्मान से 61 पत्रकार हुए सम्मानित, CM बघेल बोले – जल्द मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, लाया जायेगा सुरक्षा कानून

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री ने कहा कि  राजीव गांधी( rajiv gandhi) ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उन्होंने देश में पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। राजीव ने देश में कम्प्यूटर और सूचना क्रांति की नींव रखी जिसके जरिए शासकीय काम-काज में पारदर्शिता और ई-प्रशासन के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित हुई। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया।

भारत में गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत‘ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय  राजीव गांधी का यह दृष्टिकोण था कि ‘भारत में गरीबी उन्मूलन तथा आत्मनिर्भर भारत‘ निर्माण के लक्ष्य की प्राप्ति किसानों की आर्थिक दशा में सुधार के बिना संभव नहीं है। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों सहित सभी वर्गों के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाएं शुरु की हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरु की गयी है। इस योजना के माध्यम से अब तक राज्य के किसानों को 12 हजार 920 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में डाली गई है। इसके साथ ही राज्य के ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक मदद देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है।

देश दुनिया में पहली बार दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी

राज्य सरकार गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सुराजी गांव योजना शुरू की है। गांवों में गौठानों में पशुधन संवर्धन के साथ साथ रोजगार मूलक गतिविधियां शुरू की गई है। इन गौठानों में गोबर खरीदी के लिए ‘गोधन न्याय योजना’ संचालित की जा रही है। इसके तहत अब तक महिला समूहों, किसानों को 330 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। देश दुनिया में पहली बार दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। यही नहीं वनवासियों के द्वारा संग्रहित लघु वनोपजों की खरीदी व्यवस्था, व्यक्तिगत और सामुदायिक वन अधिकार पत्रों का वितरण, ‘तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई है।

TAGGED: @RAIPUR, # Chief Minister Bhupesh Baghel, #bhilaikibhalai, #bhupeshbaghel, #bhupeshbaghelinc, #chhattisgarhgovernment, #chhattisgarhiya, #Chief Minister Baghel, #congressparty, #development, #devendrayadavfc, #foundationday, #indiannationalcongress, #mohanmarkam, #plpunia, #progress, #rajivgandhi, #republicday, #sanvidhan, #soniagandhiji, CG BREAKING, cg news, Chhattisgarh, chhattisgarhcongress, cm baghel, congress, gandhiji, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INC, INDIA, news, NSUI, POLITICAL, RAHULGANDHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : दिवाली से पहले भूपेश सरकार ने बढ़ाया मध्यान्ह भोजन के रसोईयों का मान, अब बढ़ कर मिलेगी इतनी राशि Raipur News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य के किसानों, पशुपालकों, गौठान समितियों और समूहों को ऑनलाइन जारी करेंगे 1750 करोड़ रूपये
Next Article Chhattisgarh Hamar Tiranga : स्कूलों में आज से 30 अगस्त तक ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन, बच्‍चों को दिखाई जाएंगी गांधी फिल्म

Latest News

CG NEWS: गौ तस्करी पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार, टाटा एस वाहन व तीन नग मवेशी बरामद
Grand News July 13, 2025
CG NEWS: गंदा पानी बना मुसीबत, मोहल्लेवासियों ने रायगढ़ सिटी कॉलेज में जड़ा ताला!
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CRIME NEWS: दुर्ग की बुज़ुर्ग महिला से लाखों की ठगी – फर्जी पुलिस बनकर 4 युवकों ने रचा सम्मोहन का जाल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 13, 2025
SPORT NEWS : छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग, देखें आज के परिणाम 
Grand News July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?