Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, तेज बरसात के साथ बिजली गिरने की भी संभावना 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, तेज बरसात के साथ बिजली गिरने की भी संभावना 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/21 at 2:56 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
CG WEATHER ALERT
 

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG WEATHER ALERT छत्तीसगढ़ में एकबार मौसम विभाग ने बरसात को लेकर अलर्ट जारी कर दिया हैं। रविवार को बिलासपुर संभाग (Bilaspur Division) के कुछ जिलों में भारी बरसात की संभावना (heavy rain Possibility) है। वहीं सरगुजा संभाग (सरगुजा संभाग) के कोरिया जिले में भी भारी बरसात की बात कही जा रही है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होनी है।

- Advertisement -

 

ALSO READ : लड़कियों और महिलाओं को घूरने वालों की अब खैर नहीं, सीटी मारना, अश्लील इशारे करना माना जायेगा अपराध, होगी जेल

 

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा (HP Chandra) ने बताया, एक गहरा अवदाब दक्षिण झारखंड और उससे लगे उत्तर ओडिशा के ऊपर स्थित था, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम झारखंड और उससे लगे उत्तर-पश्चिम उड़ीसा और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर आ गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से उत्तर मध्य प्रदेश की ओर पहुंचने की संभावना है।

 

इधर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर अभी हिमालय की तराई में स्थित है। उसका पूर्वी छोर बहराइच, वाराणसी, गहरा अवदाब के केंद्र और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इनके प्रभाव से 21 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के पूर्वी मध्य प्रदेश से लगे क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

 

इस बीच मौसम विभाग ने एक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर, पेण्ड्रा, मुंगेली, कोरिया और इससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बरसात और वज्रपात होने की संभावना है।

 

सूरजपुर सूखे से बाहर आया

 

प्रदेश के अधिकांश जिलों में 20 अगस्त की रात हल्की से मध्यम स्तर की बरसात रिकॉर्ड हुई है। सबसे अधिक बरसात सरगुजा संभाग के जिलों में दर्ज हुआ है। बलरामपुर के कुसमी/सामरी में 150 मिमी वर्षा हुई है। वहीं राजपुर में 92, बलरामपुर में 87 मिमी और जशपुर के बगीचा में 87 मिमी वर्षा हुई है। सूरजपुर के रामानुजनगर में 131.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। इस बरसात से सूरजपुर जिला कम वर्षा वाले जिलों की श्रेणी से बाहर निकल आया। सूरजपुर में अब तक 696 मिमी से अधिक पानी बरस चुका है। यह यहां की सामान्य औसत वर्षा से केवल 14% कम है।

 

 बेमेतरा में बढ़ा अवर्षा का खतरा

 

पिछले सप्ताह तक सरगुजा के पांच जिलों में ही कम वर्षा से संकट बढ़ रहा था। अब सरगुजा में बरसात होने लगी है। इसकी वजह से दिक्कत दूर हुई है। लेकिन दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले में अवर्षा का खतरा बढ़ता दिख रहा है। वहां पिछले कई दिनों से ढंग की बरसात नहीं हुई है। शनिवार रात भी वहां 10 मिमी से कम बरसात हुई है। एक जून से अब तक वहां 572 मिमी औसत वर्षा हुई है। यह सामान्य से 22% कम है। ऐसे में यह जिला कम वर्षा प्रभावित जिलों में शुमार हो गया है। इस सूची में बलरामपुर, जशपुर, कोरिया और सरगुजा जिलों का नाम भी शामिल है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, CG WEATHER ALERT, heavy rain Possibility, HP Chandra, NEERAJ GUPTA, NEERAJ GUPTA GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  OMG : कंडोम का पैकेट लगाकर कर दी महिला के सिर पर चोट की मरहम-पट्टी, तेजी से वायरल हो रहा यह VIDEO  OMG : कंडोम का पैकेट लगाकर कर दी महिला के सिर पर चोट की मरहम-पट्टी, तेजी से वायरल हो रहा यह VIDEO
Next Article CG CRIME NEWS : सरेंडर कर चुके नक्सली की हत्या, माओवादियों ने गला रेतकर शरीर के कई अंगों को चाकू से गोदा  CG CRIME NEWS : सरेंडर कर चुके नक्सली की हत्या, माओवादियों ने गला रेतकर शरीर के कई अंगों को चाकू से गोदा 

Latest News

CGNEWS:पीसीसी दीपक बैज ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना,
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG NEWS : मितानिन दीदियों ने मार्च और अप्रैल के मानदेय देने की मांग, आर्थिक तंगी का करना पर रहा सामना 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 14, 2025
CG : जय दुर्गा परिवार की बेटी प्रगति अग्रवाल 12वीं की परीक्षा में 98.5 अंक हासिल कर प्रदेश में अव्वल की नाम रोशन
CG : जय दुर्गा परिवार की बेटी प्रगति अग्रवाल 12वीं की परीक्षा में 98.5 अंक हासिल कर प्रदेश में अव्वल की नाम रोशन
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा May 14, 2025
 Sitaare Zameen Par : क्या कॉपी है आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ? इस हॉलीवुड मूवी से किया जा रहा कम्पेयर 
Grand News मनोरंजन May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?