Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 955 लोगों ने कराई जांच : सबसे अधिक नेत्र रोगी पहुंचे, गम्भीर मरीजों को अस्पतालों में भेजकर मुफ्त इलाज का भी इंतजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन 955 लोगों ने कराई जांच : सबसे अधिक नेत्र रोगी पहुंचे, गम्भीर मरीजों को अस्पतालों में भेजकर मुफ्त इलाज का भी इंतजाम

Desk
Last updated: 2022/08/21 at 11:13 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आज से आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आज 955 लोगों ने अपनी जांच कराया। साथ ही दवाएं भी ली। महापौर एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का विधायक सत्यनाराण शर्मा तथा कुलदीप जुनेजा ने जायजा लिया और यहां हो रहे कार्यों को सराहा।

- Advertisement -
Ad image

निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि शिविर में यहां अलग – अलग रोगों के लिए 26 ओपीडी बनाए गए हैं। इसके अलावा कान, नाक और दांत के लिए चलित ओपीडी भी लगाए गए हैं। शिविर में सबसे अधिक करीब 350 मरीज नेत्र रोगों के आए। वहीं 100 लोगों का ईसीजी और 15 लोगों का इको किया गया। कुछ गम्भीर मरीज भी यहां आए थे। उन्हें तत्काल बड़े अस्पतालों में भेजा गया। महापौर ढेबर के निर्देश पर उनका खूबचन्द बघेल कार्ड तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत निशुल्क इलाज की व्यवस्था किया गया।

- Advertisement -


इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले शिविर में आज दिनभर भीड़भाड़ रही। लोगों के सुविधाओं के लिए अलग – अलग काउंटर बनाकर टोकन देकर बारी बारी से जांच और इलाज किया गया। इस शिविर में ईसीजी, सोनोग्रागी, एक्स रे, आंखों की जांच, इको कार्डियोग्राफी तथा पैथालॉजी सबंधी जांच निशुल्क किया जा रहा है। वहीं यहां किडनी, हार्मोन्स, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, लीवर ट्रांसप्लांट, कार्डियोलॉजी, हाइप्टोलॉजी, नेत्र रोग और दंत रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। इनके साथ ही यहां आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सक भी सेवाएं दे रहे हैं। रायपुर के विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सक भी इस शिविर से जुड़े हुए हैं।

- Advertisement -

महापौर ढेबर आज दिनभर शिविर स्थल पर मौजूद रहकर दिशा निर्देश देते रहे।इस दौरान सभापति प्रमोद दुबे तथा सभी एमआईसी सदस्य और पार्षद गण भी शामिल रहे।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Video-2022-08-21-at-11.02.24-PM.mp4
TAGGED: free health camp
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गिरौदपुरी का बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी और सोनाखान का शहीद वीर नारायण सिंह धाम सोनाखान नामकरण के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
Next Article VIRAL VIDEO : डांस करते हुए लड़की सड़क पर ही बनाने लगी नूडल्स, वीडियो करोड़ों लोगों के दिलों पर छा गया

Latest News

CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Narendra Modi’s message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश: ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
Grand News देश June 25, 2025
 CG NEWS : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ में चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 37,000 से ज्यादा पौधों का रोपण
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?