Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तोकापाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रथम पालक सम्मेलन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

तोकापाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रथम पालक सम्मेलन

GrandNews
Last updated: 2022/08/22 at 4:06 PM
GrandNews
Share
6 Min Read
SHARE
तोकापाल/ कोरोना संक्रमण के पश्चात जब से स्कूल खुलना प्रारंभ हुआ है तब से पढ़ाई के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ती जा रही है। विद्यार्थियों की रुचि के साथ-साथ पालकों में भी स्कूल के खुलने पर उत्साह दिखाई दे रहा है। इस बात को बस्तर जिला के तोकापाल विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रथम पालक बालक सम्मेलन में पालकों, जनप्रतिनिधियों ,गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से समझा जा सकता है।
        स्कूल में आयोजित प्रथम बैठक में चित्रकोट विधायक राजमन  वेंजाम, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य बलराम मौर्य ,सांसद प्रतिनिधि सहदेव नाग ,विधायक प्रतिनिधि गणेश गावडे, खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ,सहायक खंड शिक्षा अधिकारी पूनम सलाम, खंड स्रोत समन्वयक अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि के अतिरिक्त 119 पालक इस बैठक में सम्मिलित हुए।
       इस बैठक में सबसे पहले कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा में कक्षा शिक्षक उपस्थित थे जो सभी पालकों को उनके बच्चों की उपलब्धि के बारे में विस्तार से बता रहे थे। वे उनका रिपोर्ट कार्ड भी दिखाने के अलावा उनकी समस्याओं को भी दर्ज कर रहे थे। शाला में सभी विद्यार्थियों के भाषाई दक्षता के विकास को भी प्रदर्शित किया गया था।
      भाषाई दक्षता के लिए तीन कक्ष में अंग्रेजी ,हिंदी और संस्कृत भाषा के चयनित विद्यार्थियों के मध्य सुलेख प्रतियोगिता, श्रुतलेखन और दिए गए तात्कालिक विषय पर व्याख्यान भी सम्मिलित था।
        इंग्लिश लैंग्वेज क्लब का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजमन वेंजाम एवं बलराम मौर्य ने फीता काटकर किया। भाषाई कक्ष में एक विद्यार्थी के रूप में इन्होंने एवं अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारियों ने बैठकर गतिविधियों को भी देखा। इन सारी गतिविधियों को पालक भी क्रमशः घूम घूम कर देख रहे थे। इसके पश्चात सभा कक्ष में संबोधित करते हुए विधायक चित्रकोट राजमन वेंजाम ने संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयास की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अत्यंत कम समय में शाला के द्वारा विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जो प्रयास किया जा रहा है उससे शिक्षा के क्षेत्र में तोकापाल ना केवल बस्तर में ही वरन संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगा ऐसा लग रहा है। बलराम मौर्य ने अपने संबोधन में शाला के प्राचार्य विधु शेखर झा के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नेतृत्वकर्ता सुलझा हुआ हो तो वह सभी को अपने साथ में लेकर अच्छा प्रयास कर सकता है इसका उदाहरण यहां देखने को मिल रहा है। उन्होंने प्राचार्य से कहा ग्रामीण क्षेत्र को देखते हुए कभी-कभी किसी कारणवश कोई विद्यार्थी विलंब से आते हों तो उन्हें भी वापस ना करते हुए पढ़ने का अवसर प्रदान किया जाए।
     सांसद प्रतिनिधि सहदेव नाग ने स्वामी आत्मानंद तोकापाल में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा बड़े से बड़े निजी अंग्रेजी माध्यम की शालाओं में जो होता है वह सभी कुछ यहां करने का प्रयास किया जा रहा है यह बड़ी अच्छी उपलब्धि है।
          संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने सभी से सहयोग की अपील की उन्होंने कहा यहां के शिक्षक शिक्षिकाएं अनुभवी ,समर्पित और योग्य हैं। आप इस संस्था पर पूर्ण भरोसा कर सकते हैं यहां हमारा पूरा प्रयास होगा कि हम उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान कर सकें। इसके लिए आप सभी के सहयोग की हमेशा आवश्यकता होगी। आपकी उपस्थिति हमारा मनोबल बढ़ा रही है। संस्था के प्राचार्य के द्वारा अतिथियों को संस्था की ओर से पुस्तकें भेंट की गई।
      20 अगस्त से 30 अगस्त तक शासन द्वारा आयोजित हमर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के विद्यार्थियों मयंक दुर्गा चंदा जोशी निधि नाग श्रेया शर्मा और श्रद्धा राठौर ने आकर्षक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
     अतिथियों ने प्रयोगशाला का निरीक्षण किया प्रयोगशाला की सारी गतिविधियों को जाना इसी के साथ सभी अतिथि लाइब्रेरी भी देखने गए वहां की व्यवस्था उन्होंने अच्छी पाई।
     सभी उपस्थित अतिथियों ने संस्था में वृक्षारोपण भी किया।
       4 घंटे तक चली इस गतिविधि में अंग्रेजी विभाग प्रीति साइमन, सोनाक्षी मजूमदार, स्नेहा श्रीवास्तव, नीता शुक्ला, इंद्रराज सोनवानी हिंदी विभाग रुपिंदर कौर, लता जोशी संस्कृत विभाग सरिता यादव ,लता जोशी लाइब्रेरी तनय घोष अन्य व्यवस्था मानसी बघेल, रूमा निखत, हेमलता लकरा, मोहनीश पांडे, याकूब तिर्की, मिनाल पतरस, अपर्णा मिगलानी, राजीव सिंह ,अपर्णा सिंह ,प्रियंका सतपथी प्रमुख रूप से थे।
       मंच का सफल संचालन संस्था के उप प्राचार्य इरम रहीम ने किया। परीक्षा प्रणाली की जानकारी के साथ-साथ आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्रीदेवी सिंह के द्वारा किया गया।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शहर के सबसे अधिक 10 डेंगू प्रभावित वार्डों में रोकथाम के लिए दो दिवसीय सघन अभियान के तहत आज दूसरे दिन वार्ड में दवा का छिड़काव किया गया और लार्वा के स्त्रोतों का पता लगाकर नष्ट किया गया।
Next Article कराटे टेक्निकल सेमिनार सम्पन्न, बस्तर संभाग के कराटे खिलाड़ी ने लिया प्रशिक्षण

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?