Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लचर यात्री परिवहन व्यवस्था सुधारने कलेक्टर से मिला भाजपा प्रतिनिधि मण्डल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

लचर यात्री परिवहन व्यवस्था सुधारने कलेक्टर से मिला भाजपा प्रतिनिधि मण्डल

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/22 at 6:16 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

लचर यात्री परिवहन व्यवस्था सुधारने कलेक्टर से मिला भाजपा प्रतिनिधि मण्डल

आठ बिन्दुओं का सौंपा ज्ञापन, सुधार न होने पर जनहित में आंदोलन करेगी भाजपा
मेटावाड़ा सड़क दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिवार को 20-20 लाख मुआवजा देने की भी मांग

जगदलपुर :- जिले में अत्यंत लचर व बिगड़ी यात्री परिवहन व्यवस्था में कड़ाई के साथ अविलंब सुधार करने के जनहित के विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्ट्रेट पहुँच कलेक्टर चंदन कुमार से मुलाकात की और इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा |

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों में दौड़ती यात्री बसों को जानलेवा बताया और मेटावाडा़ में हुए दुखद सड़क दुर्घटना का उल्लेख कर यात्री परिवहन व्यवस्था को सख्ती से सुधारने जोर दिया |

- Advertisement -

साथ ही दुर्घटना में मृत पांच नवयुवकों के प्रत्येक परिवार को शासन प्रशासन से 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने की मांग भाजपा ने की है | कलेक्टर ने इस मामले में यथाशीघ्र कदम उठाने व कार्यवाही करने आश्वस्त किया है |

भाजपा प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा दिये गये आठ बिन्दुओं के ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि यात्री बसों में आगे जाने की अंधी होड़ सड़क हादसों का बडा़ कारण है,

जिसे सुधारने के लिये यात्री बसों के छूटने में कम से कम 20 मिनट का अंतर सुनिश्चित हो, जिसे परमिट में भी दर्ज किया जाये | यात्री बसों व भारी माल वाहनों में स्पीड गवर्नर अनिवार्य रूप से लगाया जाये,

जिसकी स्पीड 70 किमी से अधिक नहीं होनी चाहिए | यात्री बसों की उनके माॅडल, फिटनेस लायसेंस परमिट की जांच व वाहन चालकों की जांच सहित वाहन की क्षमतानुरप यात्रियों की संख्या की जांच भी क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा कड़ाई से नियमित रूप से की जाये |

बसों में किराया सूची,फस्ट एड बाक्स,अग्निशमन यंत्र, चालक परिचालक का ड्रेस कोड सहित चालको के नशापान की जगह जगह जांच करना भी सुनिश्चित हो |

भाजपा नेताओं ने शहर के अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड में व्यवस्थागत सुधार करने व साथ ही नियमित परिवहन विभाग से अधिकारी बैठाने का भी सुझाव दिया | आगामी 15 दिनों में यात्री परिवहन व्यवस्था में आवश्यक सुधार न होने पर भाजपा जनहित में प्रदर्शन व आंदोलन करने बाध्य होगी |

कलेक्ट्रेट पहुँचे भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लच्छू राम कश्यप, कमल चंद भंजदेव, सुधीर पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्राही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, सुब्रतो विश्वास,अविनाश श्रीवास्तव, आलोक अवस्थी,महेंद्र सेठिया, जीतेन्द्र सेठिया, अमित तिवारी शामिल थे |

TAGGED: लचर यात्री परिवहन व्यवस्था सुधारने कलेक्टर से मिला भाजपा प्रतिनिधि मण्डल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ को दिलाई नई पहचान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेल प्रेम ने
Next Article CRIME NEWS : पड़ोसी युवक को चुप-चुपके बाथरूम में नहाते देखती थी महिला, फोटो खींचकर करती थी अश्लील हरकतें, फिर जो किया जानकार हो जायेंगे हैरान CRIME NEWS : पड़ोसी युवक को चुप-चुपके बाथरूम में नहाते देखती थी महिला, फोटो खींचकर करती थी अश्लील हरकतें, फिर जो किया जानकार हो जायेंगे हैरान

Latest News

 CG NEWS : राखड़ कि डंपिंग से ग्रामीणों का जनजीवन बेहाल, कलेक्टर व पर्यावरण से होगी शिकायत
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS : करंट से ठेका कर्मी की मौत के बाद बवाल, शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना बिलासपुर June 27, 2025
CG NEWS : मामला शांत कराने पहुंची थी पुलिस, घर वालों ने कर दी पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर 
छत्तीसगढ़ बालोद June 27, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में कल सावन–राखी प्रदर्शनी, प्रदेशभर के 35 से अधिक डिज़ाइनर होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?