Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM Baghel’s birthday : लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री बघेल, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने दी जन्मदिन की दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CM Baghel’s birthday : लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री बघेल, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने दी जन्मदिन की दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/23 at 8:00 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CM Bhupesh Baghel’s birthday
SHARE

CM Bhupesh Baghel’s birthday

 

- Advertisement -
Ad image

 

रायपुर। CM Baghel’s birthday  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला और राज्यपाल उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्रीगण टीएस सिंहदेव, श्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जयसिंह अग्रवाल, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, अनिला भेंड़िया समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे।

 

 

लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री, गजमाला पहनाया :

मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

CM Bhupesh Baghel’s birthday

 

 

जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचा पिहरीद का राहुल :

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी।

 

नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने दुलारा :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चाहने वाले उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से बधाई देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के करती गांव के बैगा जनजाति का परिवार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल को पारम्परिक पगड़ी पहनाई और साफा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और अपना प्यार दिया।

 

रामनामी संप्रदाय और ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने की मुलाकात :

मुख्यमंत्री बघेल से आज उनके निवास में मुलाकात करने बड़ी संख्या में रामनामी संप्रदाय के लोग पहुंचे थे। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए लम्बी उम्र की कामना की।

 

सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री बघेल का चेहरा :

मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

CM Bhupesh Baghel’s birthday : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोपीनाथ महाराणा ने सैंड आर्ट बनाकर दी शुभकामनाएं, देखें VIDEO

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CM Baghel’s birthday, CM BHUPESH BAGHEL, CM Yogi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, PM MODI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Photo: सतरंगी बनकर पहुंची Sara Ali Khan, कंधे पर झोला लटकाए; शॉर्ट्स पहन दिखाया बिंदास अंदाज
Next Article Health News : क्या आपके रेनकोट को कई लोग कर रहे हैं इस्तेमाल, तो हो जाए सावधान, पढ़े पूरी खबर

Latest News

CG NEWS: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाने पर अब सख्ती, परिवहन विभाग ने ऐसे 50 मामलों में कार्रवाई की
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 10, 2025
CG NEWS: “उड़ता पंजाब” ना बन जाए कोरबा! बढ़ते नशे पर विहिप-बजरंग दल का अल्टीमेटम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 10, 2025
Udaipur Files: दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज़ पर लगाई रोक, CBFC सर्टिफिकेशन पर पुनर्विचार की मांग
bollywood Grand News कानून मनोरंजन July 10, 2025
CG NEWS: दुर्ग में जलभराव से हाहाकार, विधायक-बीएसपी टीम की संयुक्त सफाई मुहिम से सुधरे हालात
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?