0 दीर्धायु जीवन की कामना की
0सांस्कृतिक संगठनों ने भी नृत्य प्रस्तुत कर जाहिर की खुशी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जननायक किसान पुत्र भूपेश बघेल के 61 वें जन्मदिन के अपर प्रदेशभर से आए हुए पार्टी संगठन के कार्यकर्ता विधायक मंत्रियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की!
लोक कला संस्कृति पारंपरिक तीज त्यौहार को पुनर्जीवित करने हेतु उनके किए जा रहे प्रयास के लिए विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं ने भी अपनी खुशी का इजहार सीएम हाउस के सामने अपनी लोक कला संस्कृति का प्रदर्शन कर अपने माटी पुत्र का अभिनंदन किया!
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में महापौर रामशरण यादव जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश दुबे पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बोलार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री धर्मेश शर्मा राकेश सिंह देवेंद्र सिंह बाटू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला पंडित विनय शुक्ला अपूर्व तिवारी सहित पार्टी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों माटीपुत्र सीएम भूपेश को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
