Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या, पार्षद दया सिंह ने किया सैकड़ों साथियों के साथ किया जोरदार स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या, पार्षद दया सिंह ने किया सैकड़ों साथियों के साथ किया जोरदार स्वागत

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/24 at 3:09 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। भिलाई से भाजपा पार्षद दया सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। दया सिंह ने बताया कि, इस दौरान युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। आज बुधवार की दोपहर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा सियासी प्रदर्शन होने जा रहा है। हल्ला बोल नाम का ये कार्यक्रम बेरोजगारी के मुद्दे पर है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंच गए हैं। यहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धान की बालियां भेंट की। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने उनका स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में हर विभाग में माफिया राज है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। युवाओं को बेरोजगारी का संकट सता रहा है और इस वजह से भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने आज सड़कों पर उतरेगा।

- Advertisement -
Ad image

दया ने बताया कि भिलाई से हजारों की संख्या में युवा पहुंचे हैं। रायपुर के नगर निगम मुख्यालय के बाहर भाजपा के नेताओं की सभा होगी। यहां तेजस्वी सूर्या सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा नेताओं का जत्था मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए आगे बढ़ेगा। पुलिस और नेताओं के बीच झड़प के आसार हैं। सिविल लाइंस इलाका जहां मुख्यमंत्री का निवास है, उस ओर जाने वाली सभी सड़कों को हर तरफ से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा घड़ी चौक, फायर ब्रिगेड चौक (सुभाष स्टेडियम के पास) कालीबाड़ी के पास निगम मुख्यालय वाला इलाका बंद है। स्वागत करने वालों में राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, विवेक, आनंद सिंह, कामदेव कर्मकार, पवन मिश्रा, शीतल कुमार, प्रदीप सोनी, प्रदीप पांडे, विनय शर्मा, राजकुमार, मुकेश शर्मा, बृजेन्द्र मिश्रा, सूरज, कार्तिक, राजेश, सौरभ, व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : कोल डिब्बों में चोरी का कोयला, ट्रक सहित जेसीबी मशीन भी किया जब्त
Next Article Bollywood News : जिम आउटफिट में कहर ढाती दिखीं मलाइका अरोड़ा, देखें स्टनिंग लुक

Latest News

Air India Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, टेकऑफ के बाद बंद हुए दोनों इंजन
Grand News July 12, 2025
Wimbledon 2025 : AITA के प्रतिनिधि के तौर पर छ्ग प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा और उपाध्यक्ष सुशील बालानी होंगे विंबलडन मेंस फाइनल के साक्षी
Grand News July 12, 2025
CG NEWS : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना सूरजपुर July 12, 2025
CG NEWS : नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा का नाश होगा, देश का विकास होगा आदि नारों से लोगों को किया गया जागरूक  
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?