Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा नया विद्युत संयंत्र : वर्ष 2030-31 तक मिलने लगेगी राज्य को सस्ती बिजली, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुरसरकारसामाजिक

प्रदेश को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा नया विद्युत संयंत्र : वर्ष 2030-31 तक मिलने लगेगी राज्य को सस्ती बिजली, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

Desk
Last updated: 2022/08/25 at 11:27 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE


रायपुर।
 छत्तीसगढ़ में 1320 मेगावाट क्षमता का नया बिजली संयंत्र लगेगा। यह छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी का सबसे बड़ा और आधुनिक संयंत्र होगा। इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ स्टेट जनरेशन कंपनी की स्वयं की विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 4300 मेगावाट हो जाएगी।

राज्य स्थापना के बाद पहली बार इतनी क्षमता का विद्युत संयंत्र स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में पावर कंपनियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें भविष्य में विद्युत की मांग की आपूर्ति के लिए आवश्यक विद्युत उपलब्धता की समीक्षा की गई।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2030-31 तक अपेक्षित विद्युत मांग में वृद्धि की आपूर्ति के लिए नवीन विद्युत संयंत्र की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की विद्युत उत्पादन कंपनी को कोरबा पश्चिम में उपलब्ध भूमि पर 2660 मेगावाट सुपर क्रिटिकल नवीन विद्युत उत्पादन संयंत्र की स्थापना की कार्रवाई का निर्देश दिया। विद्युत उत्पादन कंपनी के प्रबंध निदेशक एनके बिजौरा ने बताया गया कि यह सुपर क्रिटिकल संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक से स्थापित किया जाएगा।

- Advertisement -

इससे एक ओर बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि कोरबा पश्चिम में संयंत्र स्थापना के लिए स्वयं की भूमि उपलब्ध है। साथ ही अपेक्षित परियोजना स्थल पर कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान चलित उत्पादन संयंत्रों के लिए कन्वेयर बेल्ट की सुविधा भी उपलब्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संयंत्र स्थापना के लिए आवश्यक स्वीकृतियां, कोयला आवंटन, जल आवंटन सहित विस्तृत डीपीआर तैयार करने का कार्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा त्वरित गति से किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए CGOA महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा, सीएम भूपेश बघेल के हाथों हुए सम्मानित
Next Article खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए CGOA महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा, सीएम भूपेश बघेल के हाथों हुए सम्मानित

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ सहकारिता विभाग में तबादलों की लहर, 30 से ज्यादा अफसरों का बदला गया जिला,देखें कौन-कहां हुआ पदस्थ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
Aaj ka Rashifal: 1 जुलाई 2025 का राशिफल : इन 3 राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश, जानिए आज किसे मिलेगा बड़ा मौका!
Grand News राशिफल July 1, 2025
CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?