Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं भाजपा पार्षद दलों द्वारा दिया गया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल को समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं भाजपा पार्षद दलों द्वारा दिया गया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल को समर्थन

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/29 at 11:35 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं भाजपा पार्षद दल ने समर्थन दिया है एवं उनकी मांगों को जायज ठहराया है।

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बस्तर जिला द्वारा अपने दो सूत्रीय मांग देय तिथि से 34 फीसदी महंगाई भत्ता और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता को लेकर हड़ताल प्रांत व्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन जगदलपुर की मंडी प्रांगण में दिया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

इसका समर्थन करते हुए धरना स्थल पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे एवं महामंत्री संग्राम सिंह राणा,राजपाल कसेर,

दिगंबर राव,त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव,ममता पोटाई, सुधा मिश्रा, बिजली बैघ, आशूतोष पाल, शशि नाथ पाठक, अभय दिक्षित,अतुल कौशल, योगेश शुक्ला, योगेश ठाकुर, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे, प्रेम यादव, संतोष बाजपेई सन्तोष पांडेय धरना स्थल पर बैठे।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने धरना स्थल पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा भूपेश बघेल की सरकार कर्मचारियों के साथ छलावा कर रही है।

1 हफ्ते से लगातार कमल बंद, काम बंद करके अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं, कहीं पर भी कोई काम नहीं हो रहा है। अधिकारी व कर्मचारी अपने अधिकार की मांग को लेकर बैठे हैं।उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा करें।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की मांग 34% महंगाई भत्ता जल्द से जल्द दे। मुख्यमंत्री को इस पर त्वरित निर्णय लेना चाहिए। प्रदेश में 96 कर्मचारी संगठन है। भारतीय जनता पार्टी परिवार जब तक आप की मांग पूरा नहीं हो जाती तब तक आपके साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा राज्य सरकार को सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता देना चाहिए। 5 लाख से ऊपर आज कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर हैं। शासकीय कार्यालय में कामकाज प्रभावित है।

देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र राज्य है जहां के कर्मचारियों को सबसे कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ ही वह पहला राज्य है जहां के कर्मचारियों को अब तक के इतिहास में पहली बार अपने वेतन भत्तों के लिए हड़ताल करना पड़ रहा है।

इस हड़ताल मे मुख्य रूप से कैलाश चौहान, गजेंद्र श्रीवास्तव, आर डी तिवारी,अजय श्रीवास्तव, राकेश तिवारी,आशा दान, नीलम मिश्रा,हेमलता नायक सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

TAGGED: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं भाजपा पार्षद दलों द्वारा दिया गया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के हड़ताल को समर्थन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article National Sports Day : PM मोदी की ‘मीट द चैंपियन’ पहल का जश्न, देश भर के 26 स्कूलों में आज होगा आयोजन
Next Article महान समाजसेवी इंजीनियर लखन लाल बिजौरा की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Latest News

Shocked to see Vidya Balan’s transformation: ओय तेरी…! विद्या बालन का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस, AI समझ बैठे लोग – नई तस्वीरें वायरल”
bollywood Grand News छत्तीसगढ़ मनोरंजन July 16, 2025
INTERNATIONAL NEWS: दमिश्क में इजरायली हमले से मचा हड़कंप, लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर की जान बचाने की कोशिश वायरल
Grand News VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ July 16, 2025
CG NEWS: कलेक्टर के नोटिस पर भड़के जयसिंह अग्रवाल – बोले “मैं उनका चपरासी नहीं”, कलेक्टर ने कहा – कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
RAIPUR NEWS : जग खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने के लिए दीपक बैज के खिलाफ शिकायत
Grand News July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?