Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : लड़कियों को देखकर बर्थ डे पार्टी में घुसे नशे में धुत बाहरी युवक, हुआ जमकर विवाद, छत से धक्का देकर एक युवक की हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG CRIME NEWS : लड़कियों को देखकर बर्थ डे पार्टी में घुसे नशे में धुत बाहरी युवक, हुआ जमकर विवाद, छत से धक्का देकर एक युवक की हत्या

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/01 at 1:47 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG CRIME NEWS : लड़कियों को देखकर बर्थ डे पार्टी में घुसे नशे में धुत बाहरी युवक, हुआ जमकर विवाद, छत से धक्का देकर एक युवक की हत्या
CG CRIME NEWS : लड़कियों को देखकर बर्थ डे पार्टी में घुसे नशे में धुत बाहरी युवक, हुआ जमकर विवाद, छत से धक्का देकर एक युवक की हत्या
SHARE
CG CRIME NEWS : लड़कियों को देखकर बर्थ डे पार्टी में घुसे नशे में धुत बाहरी युवक, हुआ जमकर विवाद, छत से धक्का देकर एक युवक की हत्या
 

 

 जांजगीर-चांपा। CG CRIME NEWS जिले में बुधवार रात बिल्डिंग की छत से धक्का देकर एक युवक की हत्या कर दी गई। सबसे बड़ी बात तो ये है कि वारदात चांपा थाने से महज 10 मीटर की दूरी पर हुई है। फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
Ad image

 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में एक बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कुछ लड़कियों को भी बुलाया गया था। लड़कियों को देखकर नशे में धुत कुछ बाहरी युवक भी पार्टी में घुस गए और नाचने-गाने लगे। उन्हें मनमानी करता देख पहले उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे नहीं माने तो नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

 

 

नशे में धुत युवकों ने पार्टी में आए लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर मारा। इनसे बचने के लिए एक युवक कलेश्वर देवांगन (24 वर्ष) छत की ओर भागा, लेकिन नशेड़ी युवक उसके पीछे छत तक पहुंच गए और उसे उठाकर नीचे सड़क पर फेंक दिया। कलेश्वर सड़क पर छटपटाने लगा। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। तुरंत उसके दोस्तों ने उसे स्थानीय NKH अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मृतक युवक कलेश्वर देवांगन संजय नगर का रहने वाला था और वो बुक डिपो चलाता था। जवान बेटे की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल उसके शव को चांपा के BDM अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।

 

चांपा थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि श्री कृष्ण तुलसी धर्मशाला में हुई वारदात में शामिल मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे फिलहाल पूछताछ जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। हालांकि पुलिस इस मामले में खुलकर बात नहीं कर रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Janjgir Crime News, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Diabetes के मरीज भी खा सकते हैं ये मीठा फल, नहीं होगा कोई नुकसान
Next Article महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए सब इंस्पेक्टर, पकड़ाने के बाद बोली- जा रही थी तीज की पूजा करने, लेकिन…

Latest News

  CG NEWS : आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें, छह जिलों में धारू पशु प्रदाय योजना का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
Grand News July 14, 2025
Bollywood News: वरुण धवन का ‘संस्कारी’ अवतार सामने आया – “सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी” का फर्स्ट लुक रिलीज, 2 अक्टूबर को होगी फिल्म रिलीज!
bollywood Grand News मनोरंजन July 14, 2025
CG :  सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
CG : सीएम विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
India will become the world’s largest Muslim country: “भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश!” – PEW रिपोर्ट का बड़ा दावा, जानिए हिंदुओं की जनसंख्या कहां पहुंचेगी
Grand News आलेख दिल्ली देश July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?