Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NATIONAL NEWS : नौसेना के झंडे में बड़ा बदलाव,हटा अंग्रेजों का निशान, अब मिल गई है छत्रपति शिवाजी की पहचान, आज पीएम मोदी ने किया अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

NATIONAL NEWS : नौसेना के झंडे में बड़ा बदलाव,हटा अंग्रेजों का निशान, अब मिल गई है छत्रपति शिवाजी की पहचान, आज पीएम मोदी ने किया अनावरण

GrandNews
Last updated: 2022/09/02 at 1:35 PM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

- Advertisement -

NATIONAL NEWS : प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने आज यानी 2 सितंबर (september) को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Limited) में भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत (Vikrant) को नेवी को सौंपते हुए भारतीय नौसेना के लिए नए ध्वज का भी अनावरण किया। पुराने झंडे में तिरंगे के साथ सेंट जॉर्ज क्रॉस (St. George’s Cross)को भी रखा गया था। प्रधानमंत्री ने इसे गुलामी का प्रतीक करार दिया। नए ध्वज में छत्रपति शिवाजी महाराज के चिन्ह को अपनाया गया है। नए निशान पर भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य ‘सम नो वरुणः’ अंकित है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बता दें कि 15 अगस्त, 1947 को देश जब आजाद हुआ तो भारतीय रक्षा बलों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक झंडे और बैज को जारी रखा। 26 जनवरी, 1950 को इसके पैटर्न में बदलाव किया गया था। नौसेना के ध्वज को भी बदल दिया गया था, लेकिन ध्वज में एकमात्र अंतर यह किया गया था कि यूनियन जैक की जगह तिरंगा लगाया गया था। जॉर्ज क्रॉस को बरकरार रखा गया था।

- Advertisement -

नौसेना के ध्वज में कई बदलाव हुए, लेकिन रेड क्रॉस को नहीं हटाया गया। एक बदलाव 2001 में किया गया था। हालांकि, उस समय भी सेंट जॉर्ज क्रॉस को नहीं हटाया गया था। नौसेना के ध्वज में बदलाव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वाइस एडमिरल वीईसी बारबोजा ने इसको लेकर सुझाव भी दिया था, जो नौसेना से फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पश्चिमी नौसेना कमान के रूप में रिटायर हुए थे। 2004 में एक और बदलाव किया गया था, लेकिन इस समय भी सेंट जॉर्ज क्रॉस को नहीं हटाया गया। 2014 में देवनागरी लिपि में अशोक चिन्ह के नीचे ध्वज पर ‘सत्यमेव जयते’ शब्द शामिल किया गया था।

- Advertisement -

सेंट जॉर्ज क्रॉस क्या है?
सफेद बैकग्राउंड पर लाल क्रॉस को सेंट जॉर्ज क्रॉस के रूप में जाना जाता है। इसका नाम एक ईसाई योद्धा के नाम पर रखा गया था। यह क्रॉस इंग्लैंड के ध्वज के रूप में भी काम करता है। 1190 में इंग्लैंड और लंदन शहर द्वारा भूमध्य सागर में प्रवेश करने वाले अंग्रेजी जहाजों की पहचान करने के लिए इस ध्वज को अपनाया गया था। रॉयल नेवी ने अपने जहाजों के लिए जॉर्ज क्रॉस को अपनाया था।

नौसेना का नया ध्वज क्यों है खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए ध्वज का अनावरण किया, जिसके ऊपरी कैंटन पर राष्ट्रीय ध्वज है। राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक नीला अष्टकोणीय आकार भी है। यह नौसेना के आदर्श वाक्य के साथ ढाल पर लगाया जाता है। नौसेना ने नए ध्वज को प्रदर्शित करते हुए वीडियो में कहा, “जुड़वां सुनहरी सीमाओं के साथ अष्टकोणीय आकार महान भारतीय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से प्रेरणा लेता है, जिनके दूरदर्शी समुद्री दृष्टिकोण ने एक विश्वसनीय नौसैनिक बेड़े की स्थापना की।”

नौसेना ने कहा, ”छत्रपति शिवाजी महाराज के बेड़े में 60 युद्धपोत और लगभग 5,000 पुरुष शामिल थे। शिवाजी महाराज की अवधि के दौरान बढ़ती मराठा नौसैनिक शक्ति बाहरी आक्रमण के खिलाफ समुद्र तट को सुरक्षित करने वाली पहली सेना थी।”

 

ALSO READ: Chhattisgarh’s sting at the global level : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं को सराहा

भारत ने गुलामी के निशान को सीने से उतार दिया: मोदी
प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना के नए निशान का अनावरण करते हुए कहा कि भारत ने औपनिवेशिक अतीत को त्याग दिया है। उन्होंने कहा, ”आज दो सितंबर, 2022 की ऐतिहासिक तारीख को, इतिहास बदलने वाला एक और काम हुआ है। आज भारत ने, गुलामी के एक निशान, गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह आईएनएस विक्रांत को मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा, ”छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने इस समुद्री सामर्थ्य के दम पर ऐसी नौसेना का निर्माण किया, जो दुश्मनों की नींद उड़ाकर रखती थी। जब अंग्रेज भारत आए, तो वे भारतीय जहाजों और उनके जरिए होने वाले व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे। इसलिए उन्होंने भारत के समुद्री सामर्थ्य की कमर तोड़ने का फैसला लिया। इतिहास गवाह है कि कैसे उस समय ब्रिटिश संसद में कानून बनाकर भारतीय जहाजों और व्यापारियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए।”

TAGGED: #National News, #PM MODI LIVE, Cochin Shipyard Limited, FLOOD, INDIA, india today, manish sisodia, MODI, modi in kerala, modi in kochi, modi kerala, MODI LIVE, modi live news, modi mangalore, MODI NEWS, modi on pakistan, modi speech, modi speech today, modi visit kerala, NARENDRA MODI, news today hindi, pak pm thanks modi, PM MODI, pm modi in kerala, pm modi in kochi, pm modi kerala, pm modi kitchen, pm modi live today, PM MODI NEWS, pm modi news live, pm modi speech, pm modi vikrant, PM Narendra Modi, september, St. George's Cross, vikrant
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING NEWS : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से चर्चा के बाद अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म
Next Article World Coconut Day 2022: चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ बुढ़ापे के असर को भी कम करता है नारियल तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

Latest News

CG NEWS : क्रिकेट के शौकीनों के लिए बड़ी खबर: भानुप्रतापपुर में अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मंत्री ओ. पी. चौधरी
Grand News May 12, 2025
Operation Sindoor : भाजपा 13 मई से 23 मई तक देशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा, हर नागरिक को बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां
Grand News May 12, 2025
rvkd
New OTT Releases: इस हफ्ते देख‍िए 8 जबरदस्‍त वेब सीरीज और फिल्‍में
Grand News मनोरंजन May 12, 2025
SPORTS NEWS : टर्फ 71 लक्की डबल्स पिकलबाल टूर्नामेंट का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित, देखें अंतिम दिन के परिणाम
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?