Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे जडेजा ,टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के आसार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Cricket

3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे जडेजा ,टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के आसार

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/05 at 9:34 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली :- भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। पीटीआई के मुताबिक उन्हें घुटने की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है

और वह काफी समय के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं। रविंद्र जडेजा की घुटने की चोट पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद सामने आई थी

- Advertisement -
Ad image

और उसके बाद से जडेजा ने काफी मैच मिस किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा को डॉक्टरों द्वारा घुटने का ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई थी, लेकिन जडेजा ने बात नहीं मानी और इसको हल्के में लेते हुए इंजेक्शन और रिहैब के जरिए अपने आपको फिट रखने की भरपूर कोशिश की।

- Advertisement -

- Advertisement -

लेकिन एशिया कप 2022 में एक बार फिर जडेजा के घुटने का दर्द उभरकर सामने आया है और अब उन्हें इसका पक्का इलाज करवाना ही पड़ सकता है यानी कि उन्हें ऑपरेशन से गुजरना पड़ सकता है। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर को लगभग 6 महीने ठीक होने में लगेंगे।

इससे पहले अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दाहिने घुटने की चोट के कारण एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 से बाहर हुए थे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ”रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगने के कारण वह एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।” चयनकर्ता समिति ने जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। अक्षर को पहले स्क्वाड में अतिरक्ति खिलाड़ी के रूप में रखा गया था, और अब वह जल्द ही दुबई में टीम में शामिल होंगे।

TAGGED: 3 महीने तक नहीं खेल पाएंगे जडेजा, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के आसार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र के केशलूर चौक में तेज रफ्तार की यात्री बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गयी
Next Article RAIPUR BREAKING : राजधानी के गोलबाजार में मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप RAIPUR BREAKING : राजधानी के गोलबाजार में मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

Latest News

CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?