Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बालाजी युवा गणेशोत्सव समिति ने किया भजन व देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम,झूमते रहे श्रोता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

बालाजी युवा गणेशोत्सव समिति ने किया भजन व देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम,झूमते रहे श्रोता

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/06 at 12:10 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

बालाजी युवा गणेशोत्सव समिति ने किया भजन व देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम,झूमते रहे श्रोता

जगदलपुर:- जगदलपुर के प्रतिष्ठित ऐतिहासिक बालाजी युवा गणेशोत्सव समिति द्वारा सोमवार को भजन संध्या,सांस्कृतिक उत्सव एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम में जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा अपने गीतों से हर किसी को झूमने को मजबूर कर दिया।

- Advertisement -
Ad image

वही एक से एक भजन व देशभक्ति गीतों पर लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक उत्सव में लोकप्रिय गायक अफजल अली, एम.बी मंजूषा, राजेश महंत, राजेश सिंह, बलराज शर्मा ने अपने गीतों से खूबसूरत समा बांधा।

- Advertisement -

- Advertisement -

शिवानी सामदेकर एवं मेंहदी पांडेय ने देश भक्ति नृत्य से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि के रुप में आए श्रीनिवास राव मद्दी, अनिल लुक्कड़,यशवर्धन राव एवं विक्की दुग्गड़ ने भारत माता पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सभी गायक कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ गीत देवा हो देवा, महाभारत, मिले सुर, देखो वीर जवानों, मेरे देश प्रेमियों, छोड़ो कल की बातें, वंदे मातरम, मेरे देश की, संदेशे आते हैं, इंसाफ की डगर पे, ए मेरे वतन जैसे देश भक्ति गीत गाकर लोगों में देश के प्रति प्रेम जागृत किया।

इसके बाद देवी गीत तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए, देवा हो देवा गणपति देवा भजन सुना कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किए गए,इस कार्यक्रम की लोगों ने बहुत सराहना की। लगभग 3 घंटे तक चले कार्यक्रम का श्रोता गणों ने खूब आनंद लिया।

जगदलपुर म्यूजिकल ग्रुप के संग्राम सिंह राणा ने कहा बालाजी युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा हमें मंच देकर अनुग्रहित किया। हमारे ग्रुप की तरफ से समिति का बहुत-बहुत आभार करते हैं। बालाजी युवा गणेश उत्सव समिति द्वारा केदारनाथ मंदिर जैसे भव्य रूप बनाकर लोगों को आकर्षित किया।

अफजल अली ने कहा मुख्य रूप से समिति के सम्मानीय सदस्य अध्यक्ष हरीश पारेख,उपाध्यक्ष राजा तिवारी, महासचिव गोपाल तीरथानी,चिंटू,सचिव सिद्धार्थ तिवारी, कोषाध्यक्ष आकाश दुल्हानी, मोहित गोंदी, प्रमोद विश्वकर्मा,शांतनु तिवारी,पारस जैन,करण बजाज का ग्रुप की तरफ से बहुत-बहुत आभार करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन मनीष मूलचंदानी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रुप के सदस्य दीप्ती पांडेय, विश्व मोहन मिश्रा,आभा सामदेकर,कुमार दीपक, सुधीर शर्मा सहित बालाजी युवा गणेश उत्सव समिति के मनोज मूलचंदानी,शुभम नायडू, प्रकाश ठाकुर, गुलशन वाधवानी, शुभम तिवारी, सौरभ तिवारी, लव शुक्ला,वरुण, प्रियांशु, केशव, अभिलाष, हरीश परम,सुख सहित भक्तजन उपस्थित थे।

TAGGED: झूमते रहे श्रोता, बालाजी युवा गणेशोत्सव समिति ने किया भजन व देश भक्ति गीतों का कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Accident News : आपस में दो बाइकों की टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती
Next Article CRIME NEWS : राजधानी में जुआ खेलते पकड़ाए 11आरोपी,ACCU और पुलिस की कार्रवाई

Latest News

CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, कारण अज्ञात 
CG Suicide News : प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर, फिर प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, कारण अज्ञात 
Grand News June 25, 2025
CG NEWS : शाला प्रवेशोत्सव जिंदगी भर की खुशियों का शुभारंभ है एक नन्हा कदम विद्यालय की ओर और एक लंबी यात्रा ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य गढ़ने का प्रारंभ -अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG NEWS : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG NEWS: वायु सेना के अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान – गंडई, प्रवास पर केरियर के प्रगति व चयन प्रक्रिया बारे मे दी जा रही है जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?