Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कलेक्टर ने किया शतरंज सम्राट महासमुंद ट्रॉफी पुस्तक विशेषांक का विमोचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कलेक्टर ने किया शतरंज सम्राट महासमुंद ट्रॉफी पुस्तक विशेषांक का विमोचन

Vijay Sinha
Last updated: 2022/09/06 at 5:31 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE


महासमुंद जिला शतरंज संघ एवं जिला प्रशासन के संयुक्त संयोजन में ऑल इंडिया फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का वृहद आयोजन वन विद्यालय परिसर महासमुंद में आयोजित किया गया था जिसमें 9 राज्यों से कुल 245 खिलाड़ियों ने शिरकत कर टूर्नामेंट को सफल बनाया।
इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट ने कई उपलब्धियां एवं कीर्तिमान रचे है। इस टूर्नामेंट से 23 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल हुई।
इन शानदार उपलब्धियों से भावी खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। इन्ही सम्भवनाओं को मद्देनजर रखते हुए भारत की पहली एवं एकमात्र हिंदी पत्रिका शतरंज सम्राट ने महासमुंद ट्रॉफी का विशेषांक प्रकाशन करने का निर्णय लिया । तदुपरांत जुलाई अंक में इस टूर्नामेंट की विशेषताओं एवं उपलब्धियों को संग्रहित कर विशेषांक के रूप में प्रस्तुत किया जिसका संपादकीय लेखन कार्य हेमन्त खुटे ने किया है।
आज महासमुंद के कलेक्ट्रेट सभागार में टी एल मीटिंग के पश्चात कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के मुख्य आथित्य में जिला पंचायत सी ई ओ एस आलोक की अध्यक्षता में एवं अपर कलेक्टर ओ पी कोसरिया , संयुक्त कलेक्टर दुर्गेश वर्मा , महासमुंद एस डी एम भागवत जायसवाल ,जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ,महासमुंद जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक के विशिष्ट आथित्य में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि निलेशकुमार क्षीरसागर ने इस विशेषांक के प्रकाशन के अवसर पर पुस्तक का अवलोकन पठन करते हुए प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह महासमुंद जिला के लिए गौरवपूर्ण बात है कि यह टूर्नामेंट कई मायनों में अपना प्रभाव छोड़ा है।हमारी कोशिश रहेगी कि स्कूल के विद्यार्थियों को चेस इन स्कूल्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सके। स्कूल के सभी विद्यार्थी नियमित रूप से शतरंज खेले। टूर्नामेंट के शानदार कवरेज एवं पुस्तक प्रकाशन के लिए कार्यकारी संपादक हेमन्त खुटे की कार्यनिष्ठा की विशेष सराहना की।
इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में महासमुंद जिले के समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीजू पटनायक ने तथा आभार प्रदर्शन खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चें शिक्षा लेने को मजबूर, शासन प्रशासन को अनहोनी होने का इंतजार ! CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चें शिक्षा लेने को मजबूर, शासन प्रशासन को अनहोनी होने का इंतजार !
Next Article RAIPUR NEWS : पोषण जागरूकता के लिए राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली, सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेश RAIPUR NEWS : पोषण जागरूकता के लिए राजधानी में निकली विशाल साइकिल रैली, सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेश

Latest News

CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से रायगढ़ जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा-कलेक्टर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?