Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Heavy Rain in South India : स्कूटी स्लिप होने से 23 साल की लड़की की मौत, यहाँ सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर हुए लोग, ट्रैक्टर-क्रेन से जा रहे दफ्तर, देखें VIDEO
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दुर्घटनादेश

Heavy Rain in South India : स्कूटी स्लिप होने से 23 साल की लड़की की मौत, यहाँ सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर हुए लोग, ट्रैक्टर-क्रेन से जा रहे दफ्तर, देखें VIDEO

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/06 at 4:26 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Heavy Rain in South India : स्कूटी स्लिप होने से 23 साल की लड़की की मौत, यहाँ सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर हुए लोग, ट्रैक्टर-क्रेन से जा रहे दफ्तर
Heavy Rain in South India : स्कूटी स्लिप होने से 23 साल की लड़की की मौत, यहाँ सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर हुए लोग, ट्रैक्टर-क्रेन से जा रहे दफ्तर
SHARE
Heavy Rain in South India : स्कूटी स्लिप होने से 23 साल की लड़की की मौत, यहाँ सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर हुए लोग, ट्रैक्टर-क्रेन से जा रहे दफ्तर
 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Heavy Rain in South India मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8 और 9 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी (heavy rain warning) जारी की है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bangalore) में लोगों की जिंदगी थम गई है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। सिलिकॉन वैली (silicon Valley) कहे जाने वाले बेंगलुरु में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब IT वर्कर्स ट्रैक्टर पर दफ्तर जा रहे हैं।

 

- Advertisement -
Ad image
Heavy Rain in South India : स्कूटी स्लिप होने के बाद करंट लगने से 23 साल की लड़की की मौत, यहाँ सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर हुए लोग, तो कहीं ट्रैक्टर से जा रहे दफ्तर
 

 

- Advertisement -

बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते सोमवार को 23 साल की लड़की की मौत हो गई। पानी भरी सड़क पर स्कूटी स्लिप होने के बाद उसने सपोर्ट के लिए पास लगे बिजली के खंबे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खंबे से करंट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। हादसा वाइटफील्ड इलाके में शाम को हुआ जब लड़की अपने काम से लौट रही थी।

- Advertisement -

 

 

कर्नाटक: 50 रुपए देकर ट्रैक्टर से जा रहे IT वर्कर्स…

बेंगलुरु में लगातार बारिश के चलते बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। बाहरी इलाकों में पानी भर गया है। जरूरी सामान की सप्लाई के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 2 दिन से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है।

 

#WATCH | Karnataka: Locals in Bengaluru continue to bear the brunt of severe waterlogging as water is yet to recede from roads & bylanes after yesterday's downpour pic.twitter.com/luIBbOHHwe

— ANI (@ANI) September 6, 2022

 

IT कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी ट्रैक्टरों के जरिए अपने दफ्तर जा रहे हैं। एक इम्प्लॉई ने कहा कि बारिश से हमारा काम प्रभावित हुआ है। हम 50 रुपए देकर ट्रैक्टरों से दफ्तर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भरोसा दिलाया है कि वे इम्प्लॉइज की समस्या के बारे में IT कंपनियों से बात करेंगे।

 

 

#bengaluru innovation Hub for a reason 💜#bengalururains #monsoon #BBMP #BellandurFloods #Bangalore pic.twitter.com/GTQs8HvSKt

— Govind Kumar (@hey__goku) September 5, 2022

 

Family and my Pet Albus has been evacuated on a Tractor from our society that’s now submerged. Things are bad. Please take care. DM me if you need any help, I’ll try my best to help. pic.twitter.com/MYnGgyvfx0

— Gaurav Munjal (@gauravmunjal) September 6, 2022

 

केरल: फ्लैश फ्लड में 2 लोगों की जान गई

केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम के पास स्थित एक वाटर फॉल में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ आ गई। मनकायम वाटरफॉल में 10 लोगों का एक ग्रुप घूमने के लिए गया था। ये लोग एक पत्थर पर थे। अचानक आई बाढ़ में 2 लोग बह गए। इनमें 8 साल का बच्चा भी शामिल था। मौसम विभाग ने तिरुअनंतपुरम, कोल्लम, पथ्थनमिथिट्टा और इडुक्की जिले में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलापुझा, कोयट्टम और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

तमिलनाडु: लैंड स्लाइड से ट्रेन सर्विस में बाधा

कई जिलों में भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड की घटनाएं हुई हैं। नीलगिरि में सोमवार को भारी बारिश की वजह से ट्रांसपोर्ट और दूसरी जरूरी सर्विसेस ठप हो गईं। कल्लार और हिलग्रोव के बीच रेलवे ट्रैक भूस्खलन के चलते मिट्टी से दब गए हैं। कई जगहों पर पत्थर भी गिरे हैं। इसके चलते मेट्टुपलायम और कूनूर के बीच ट्रेन ऑपरेशन ठप हो गया है। मौैसम विभाग ने कहा है कि मानसून सीजन खत्म होने में देरी हो सकती है।

 

बेंगलुरु में जलभराव की कुछ तस्वीरें 

 

TAGGED: # latest news, Bengaluru breaking news, Bengaluru News, Bengaluru News in hindi, BIG NEWS, electrocuted News, Flooded Road News, Heavy Rain in South India, karnataka rainfall News, Latest News In Hindi, Scooty Skids News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 10 साल सेवा कर चुके संविदा कर्मचारी होंगे नियमित, प्रस्ताव पर लगी मुहर, यहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Next Article Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की सरकार से मांग- केस की CBI से कराएं जांच

Latest News

CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खेल छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: 59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?