Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दंतेश्वरी मंदिर में जलेंगी 16 हजार ज्योत : पदयात्रियों की सुविधा के लिए खुलेंगे 13 केंद्र; कल होगी दशहरे की ‘डेरी गड़ाई’ रस्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

दंतेश्वरी मंदिर में जलेंगी 16 हजार ज्योत : पदयात्रियों की सुविधा के लिए खुलेंगे 13 केंद्र; कल होगी दशहरे की ‘डेरी गड़ाई’ रस्म

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/07 at 6:16 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

जगदलपुर :- छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र में 6 हजार और दंतेवाड़ा के मंदिर में करीब 10 हजार ज्योति कलश जलाए जाएंगे।

Contents
दंतेवाड़ा में VIP दर्शन की होगी सुविधाकल होगी डेरी गड़ाई की रस्म
- Advertisement -

इनमें घी और तेल दोनों के शामिल हैं। वहीं इस साल शारदीय नवरात्र और बस्तर दशहरा पर्व को लेकर पिछले साल की तुलना में ज्यादा भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

इसके लिए प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुट गया है। लगभग 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की रस्में भी शुरू हो चुकी है।

- Advertisement -

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रमुख पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी ने बताया कि, 2 साल कोरोना की वजह से मंदिर में बिल्कुल भीड़ नहीं थी। लेकिन, पिछले साल नवरात्र और बस्तर दशहरा में मावली परघाव रस्म में ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली थी।

इस साल भी ऐसी ही या इससे ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। आराध्य देवी मां के मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि, मंदिर में कुल 6 हजार ज्योति कलश जलाए जाएंगे। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के होंगे VIP दर्शन।
दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के होंगे VIP दर्शन।

जगदलपुर में घी के ज्योति कलश की रसीद 1651 और तेल की रसीद 701 रुपए में काटी जा रही है। जबकि, दंतेवाड़ा में घी के लिए 2100 और तेल के लिए 1100 रुपए की रसीद कटवानी पड़ेगी।

इधर, दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मंदिर समिति की माने तो इस साल जिले में पदयात्रियों की सुविधा के लिए करीब 13 सेवा केंद्र खोले जाएंगे। यह संख्या पहले 15 थी।

कुछ सेवा केंद्र को बंद कर दिए गए हैं। इन सेवा केंद्रों में पद यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे। भक्त ऑनलाइन माध्यम से भी रसीद कटवा सकते हैं।

मंदिर में चल रही तैयारियां।
मंदिर में चल रही तैयारियां।

दंतेवाड़ा में VIP दर्शन की होगी सुविधा

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि, इस साल पदयात्रियों की संख्या अधिक हो सकती है। वहीं माता के दर्शन के लिए VIP पास की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए 2100 रुपए की रसीद कटवानी पड़ेगी। VIP दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को गर्भगृह के पास से दर्शन करवाया जाएगा। जबकि, अन्य श्रद्धालु गर्भगृह के सामने स्थित गणेश प्रतिमा के पास से ही दर्शन कर पाएंगे।

ऑनलाइन रसीद कटवाने की होगी सुविधा।
ऑनलाइन रसीद कटवाने की होगी सुविधा।

कल होगी डेरी गड़ाई की रस्म

75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की दूसरी प्रमुख रस्म ‘डेरी गड़ाई’ 8 सितंबर को सिरहासार भवन में होगी। इस रस्म के साथ ही नए रथ का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।

सिरहसार के सामने तैयारियां चल रही हैं। इसके अवाला सितंबर माह में बस्तर दहशरा की डेरी गड़ाई की रस्म के साथ कुल 4 सबसे महत्वपूर्ण रस्म अदा की जाएगी। इनमें 25 सितंबर को काछन जात्रा विधान, 26 सितंबर को कलश स्थापना और जोगी बिठाई विधान होगा। साथ ही 27 सितंबर को नवरात्र पूजा विधान संपन्न होगा।

TAGGED: दंतेश्वरी मंदिर में जलेंगी 16 हजार ज्योत:पदयात्रियों की सुविधा के लिए खुलेंगे 13 केंद्र; कल होगी दशहरे की ‘डेरी गड़ाई’ रस्म
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Guru Pradosh Vrat 2022: भाद्रपद का दूसरा प्रदोष व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Next Article कांजी हाउस में मवेशियों की हालत बदतर:न दाना-पानी है और न ही शेड; BJP बोली-गोमाता की सेवा करने के बजाए तड़पा रहे

Latest News

CG Crime : छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 22, 2025
IPL 2025 MI Vs DC : मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में बनाई जगह, DC को 59 रनों से हराया
Cricket खेल May 22, 2025
Raipur Crime : मैट्रिमोनियल जाल में फंसे AIIMS रायपुर के डॉक्टर: शादी का वादा, अस्पताल का सपना और 46 लाख की ठगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
करियर राशिफल, 22 मई 2025 : आज विष्‍णु भगवान की कृपा से इन राशियों को होगा धन लाभ
धर्म राशिफल May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?