Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांजी हाउस में मवेशियों की हालत बदतर:न दाना-पानी है और न ही शेड; BJP बोली-गोमाता की सेवा करने के बजाए तड़पा रहे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़जगदलपुर

कांजी हाउस में मवेशियों की हालत बदतर:न दाना-पानी है और न ही शेड; BJP बोली-गोमाता की सेवा करने के बजाए तड़पा रहे

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/07 at 6:18 PM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के परपा में नगर निगम के कांजी हाउस की बुरी हालत है। आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़कर रखा गया है, लेकिन उनके लिए दाना पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।

सफाई के अभाव में पूरे कांजी हाउस में गंदगी पसरी हुई है। यह मामला तब उजागर हुआ जब भाजपा के कार्यकर्ता कांजी हाउस का जायजा लेने के लिए पहुंचे।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

कांजी हाउस की इस बदतर हालत को देख उन्होंने इसका जिम्मेदार नगर निगम को ठहराया। नेताओं ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर व्यवस्था सुधारने की मांग करने की बात कही है।

- Advertisement -
कांजी हाउस में पसरी गंदगी।
कांजी हाउस में पसरी गंदगी।

दरसअल, बस्तर जिले के भाजपा नेता योगेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्राही, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी और सतीश बाजपेयी कांजी हाउस पहुंचे थे।

जिन्होंने निरीक्षण में पाया कि, वर्तमान में कांजी हाउस में 70 मवेशी हैं, जिनके लिए पर्याप्त शेड, दाना-पानी की व्यवस्था नहीं है। निगम के बनाए दो अस्थाई शेड में एक बरसात में गिर चुका है।

मवेशियों के लिए पीने योग्य पानी नहीं है। यदि थोड़ा बहुत है भी तो वो गंदा है। कांजी हाउस में जानवरों की जानकारी के संबंध में रजिस्टर भी मेंटेन नहीं है।

गंदा पानी पीने मजबूर मवेशी।
गंदा पानी पीने मजबूर मवेशी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि, सड़क पर घूम रहे पशुओं की धरपकड़ करने वाले वाहन का उपयोग कांजी हाउस में सूखा पैरा लाने के लिए किया जा रहा है। जबकि कांजी हाउस के रखरखाव के लिए नगर निगम ने बकायदा टेंडर निकाला है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि, गोमाता की सेवा होनी चाहिए, लेकिन यहां कांग्रेस की नगर सरकार के कार्यकाल में उसके उलट कार्य हो रहे हैं। मवेशी तड़प रहे हैं।

कांजी हाउस की ऐसी बुरी हालत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भाजपा अफसरों से मुलाकात करेगी। यदि फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो BJP के कार्यकर्ता कठोर कदम उठाएंगे।

भाजपा के कार्य ने जायजा लिया।
भाजपा के कार्य ने जायजा लिया।
TAGGED: कांजी हाउस में मवेशियों की हालत बदतर:न दाना-पानी है और न ही शेड; BJP बोली-गोमाता की सेवा करने के बजाए तड़पा रहे
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दंतेश्वरी मंदिर में जलेंगी 16 हजार ज्योत : पदयात्रियों की सुविधा के लिए खुलेंगे 13 केंद्र; कल होगी दशहरे की ‘डेरी गड़ाई’ रस्म
Next Article CG JOB NEWS : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 85 पदों पर होंगी भर्तियां, जानिये पूरी डिटेल  JOB NEWS : बेरोजगारों के लिए काम की खबर, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 9 सितंबर को, कुल 82 पदों पर होगी भर्ती 

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 10, 2025
CG NEWS: किसानों के साथ धोखा समिति का बीज निकाल रहा गुणवत्ताहीन…
Grand News छत्तीसगढ़ June 10, 2025
CG NEWS: पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने तालाब के किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों को कटवा दिया।
Grand News छत्तीसगढ़ June 10, 2025
CG NEWS: अमर वाटिका में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को अधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि।
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?