Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INTERESTING NEWS : 19 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के बाप अलग-अलग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

INTERESTING NEWS : 19 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के बाप अलग-अलग 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/08 at 6:22 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

INTERESTING NEWS : 19 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, लेकिन दोनों के बाप अलग-अलग 
 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। INTERESTING NEWS  ब्राजील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने दो अलग-अलग पिता से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टर खुद इस मामले को जानने के बाद हैरान हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। हालांकि, कुछ डॉक्टर्स का मानना है कि ऐसी दुर्लभ घटनाएं हो सकती हैं और ये दस लाख में एक केस में देखा जा सकता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बहरहाल, ये चौंकाने वाला मामला ब्राजील में गोआस प्रांत के मिनेरियोस जिले का है। यहां एक लड़की ने एक ही दिन दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए और 9 महीने बाद जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुड़वा बच्चों के पिता कौन थे, इसको लेकर उलझन हुई, तो पुष्टि करने के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया। लड़की तब हैरान रह गई, जब उसने रिपोर्ट देखी।

 

अलग-अलग पिता के बच्चे, मगर दोनों में बेहद समानता 

उसने बताया कि वह एक युवक को ही दोनों बच्चों का पिता मान रही थी, मगर टेस्ट में वह केवल एक बच्चे का पिता निकला। हैरानी इस बात की भी है कि लड़की ने बताया कि दो अलग-अलग पुरुषों द्वारा गर्भ धारण करने और एक डिलीवरी में बच्चे पैदा होने के बावजूद दोनों में बहुत समानता है और वे लगभग एक जैसे ही दिखते हैं। लड़की ने कहा, मुझे याद आया कि मैंने उसी दिन किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध बनाए थे और उसे टेस्ट करने के लिए बुलाया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैं ये देखकर हैरान हूं और ये नहीं जान सकी कि ऐसा भी हो सकता है। दोनों बच्चे बेहद समान हैं।

 

दुनिया में अब तक 20 ऐसे दुर्लभ केस सामने आ चुके हैं 

विशेषज्ञों के मुताबिक, घटना बेहद दुर्लभ है, मगर यह असंभव नहीं है। वैज्ञानिक रूप से इसे हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन नाम दिया गया है। ऐसा तब हो सकता है जब एक ही मां के दो अंडे अलग-अलग पुरुषों द्वारा निषेचित किए जाते हैं। बच्चे मां की अनुवांशिक गुण शेयर करते हैं, लेकिन वे अलग-अलग प्लेसेंटा में बढ़ते हैं। हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है। दुनिया में अब तक ऐसे 20 दुर्लभ मामले सामने आ चुके हैं। लड़की ने बताया कि बच्चे अब 16 महीने के हो गए हैं। इनमें से एक बच्चे का पिता उन दोनों बच्चों की देखभाल कर रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 12 पंचायतों के युवाओं ने घेरा NMDC:लाल पानी से प्रभावित ग्रामीण बोले-परेशानी हम झेंले, रोजगार बाहरियों को ; प्लांट में काम बंद
Next Article अब 10 सितंबर तक किरंदुल नहीं जाएगी पैसेंजर ट्रेनें : दंतेवाड़ा होगा अंतिम स्टॉपेज, नक्सल दहशत की वजह से रेलवे ने लिया निर्णय

Latest News

CG NEWS: थानखम्हरिया कन्या शाला में बच्चों का प्रवेश उत्सव, भाजपा पदाधिकारियों ने बांटे स्कूल ड्रेस और किताबें
Grand News छत्तीसगढ़ बेमेतरा July 5, 2025
CG NEWS: जर्जर पंचायत भवन में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की जान आफत में! अब तक नहीं मिली स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी July 5, 2025
CG NEWS: 50 लाख की सड़क में 6 इंच की ढलाई, बरसात में कीचड़ में चल रहा निर्माण, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 5, 2025
CG NEWS: “अभनपुर NH ओवरब्रिज पर घना अंधेरा, हनुमान चौक पर ट्रैफिक सिग्नल भी बेअसर — हादसों की बस्ती बना शहर, SDM और पालिका अध्यक्ष ने दिए आश्वासन!”
Grand News छत्तीसगढ़ July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?