Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Rajnandgaon News : राजनांदगांव में हुई भारत जोडो़ पद यात्रा की शुरुआत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराजनादगांव

Rajnandgaon News : राजनांदगांव में हुई भारत जोडो़ पद यात्रा की शुरुआत

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/08 at 1:20 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Rajnandgaon News : राजनांदगांव (Rajnandgaon) शहर जिला कांग्रेस कमेटी (District Congress Committee) के द्वारा आज राजनांदगांव शहर के इमाम चौक से भारत जोड़ों पद यात्रा (india couples hiking) की शुरुआत शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा (Kulbir Singh Chhabra) के नेतृत्व में की गई। जिसमें बडी़ संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

- Advertisement -
Ad image
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-08-at-12.33.29.mp4

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली जा रही है। जो 150 दिन चलेगी और इस पदयात्रा में प्रतिदिन 35 किलोमीटर की पद यात्रा की जाएगी यह पद यात्रा 12 राज्यों से होते हुए गुजरेगी, जिसमें लगभग 300 लोग शामिल है। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव शहर में भी भारत जोड़ो पदयात्रा आज शहर के इमाम चौक से निकाली गई। इस पदयात्रा में अंत्यावसायी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटीला, महापौर हेमा देशमुख और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इस पद यात्रा को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता के तनाव को खत्म करने और भारत को जोड़ने के साथ केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने पदयात्रा निकाली जा रही है।

- Advertisement -

also read : Chhattisgarh News : माओवादी संगठन को बड़ा झटका, हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटे 9 माओवादी, सुकमा में पुलिस और CRPF अफसरों के सामने किया सरेंडर

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/09/WhatsApp-Video-2022-09-08-at-12.33.44.mp4

भारत जोड़ो पद यात्रा के दौरान कांग्रेस जनों ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत तोड़ने का काम किया था, उसी प्रकार केंद्र सरकार भी भारत को तोड़ रही है। इस यात्रा में कांग्रेस जनों ने नारा दिया कि नफरत तोड़ेंगे और भारत को जोड़ेंगे, लाठी तोड़ो तिरंगे से जोड़ो। वहीं भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने भारत माता की जय घोष के नारे भी लगाए। राजनांदगांव शहर में भारत जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत सुबह इमाम चौक से की गई जो महारानी स्कूल रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, भारत माता चौक सदर लाइन, दुर्गा चौक, मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाइन, गुड़ाखू लाइन होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए और देश में महंगाई, बेरोजगारी ,केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक किया।

TAGGED: bharat jodo yatra, bharat jodo yatra congress, District Congress Committee, INDIA, india couples hiking, India Jod Pad Yatra started in Rajnandgaon, Indian, kedarnath yatra, Kulbir Singh Chhabra, rajnandgaon, RAJNANDGAON NEWS, yatra
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh News : माओवादी संगठन को बड़ा झटका, हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटे 9 माओवादी, सुकमा में पुलिस और CRPF अफसरों के सामने किया सरेंडर
Next Article Crime News : फेसबुक लाइव ऑन करके युवक ने कर दी फायरिंग, दो की मौत..कई घायल, पहले भी कई घटनाओं को दे चूका है अंजाम

Latest News

Turmeric in Water Viral Video: भूलकर भी न करें 'पानी में हल्दी' वाला ट्रेंड, वरना घर आएगी आफत !
Turmeric in Water Viral Video: भूलकर भी न करें ‘पानी में हल्दी’ वाला ट्रेंड, वरना घर आएगी आफत !
Video June 25, 2025
ENG vs IND, 1st Test: पहले टेस्ट में भारत की हार, इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता मैच
ENG vs IND, 1st Test: पहले टेस्ट में भारत की हार, इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीता मैच
Cricket खेल June 25, 2025
EPFO News: बड़ी खुशखबरी ! अब PF से ₹5 लाख रुपये तक निकालना हुआ आसान, 72 घंटे में निकल सकेंगे पैसे
EPFO News: बड़ी खुशखबरी ! अब PF से ₹5 लाख रुपये तक निकालना हुआ आसान, 72 घंटे में निकल सकेंगे पैसे
Breaking News Grand News June 25, 2025
CG : दलित परिवार पर सरपंच प्रतिनिधि और सदमर्थकों ने किया हमला, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, सवालों के घेरे में कानून
CG : दलित परिवार पर सरपंच प्रतिनिधि और सदमर्थकों ने किया हमला, पुलिस ने नहीं दर्ज की FIR, कार्यशैली पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?