Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:   CG CRIME NEWS : सास के तानों से परेशान थी बहू, धारधार हथियार से कर दी निर्मम हत्या 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

  CG CRIME NEWS : सास के तानों से परेशान थी बहू, धारधार हथियार से कर दी निर्मम हत्या 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/09 at 8:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : बच्चा नहीं होने पर सास मारती थी ताने, बहु ने कर दी निर्मम हत्या 
CG CRIME NEWS : बच्चा नहीं होने पर सास मारती थी ताने, बहु ने कर दी निर्मम हत्या 
SHARE

CG CRIME NEWS : बच्चा नहीं होने पर सास मारती थी ताने, बहु ने कर दी निर्मम हत्या 

Contents
आए दिन होता रहता था झगड़ा आरोपी बहू गिरफ्तार 

 

- Advertisement -
Ad image

बलौदाबाजार। CG CRIME NEWS : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक बहू ने अपनी सास की जान ले ली है। उसने अपनी सास को इसलिए मार दिया क्योंकि वह आए दिन झगड़ा करती थी। बच्चा नहीं होने पर भी ताने मारती थी। इस बीच जब फिर से विवाद हुआ तब उसने धारदार हथियार( लोहे की रपली) से वारकर सास को मार दिया। इस मामले में पुलिस ने अब आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अमेरी निवासी खिलावन प्रसाद वर्मा ने थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि वह गुरुवार को कहीं काम से गया था। सुबह करीब 11-12 बजे के बीच वापस आकर उसने देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। ऐसे में वह किसी तरह से कूदकर अंदर गया, तब उसने कमरे के अंदर अपनी पत्नी प्यारी बाई(55) की खून से लथपथ लाश देखी थी। पुलिस ने खिलावन की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की थी।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू की। परिजनों से भी पूछताछ की थी। तब पुलिस को पता चला कि घटना के वक्त घर में सिर्फ प्यारी बाई और उसकी बहू चंद्रप्रभा वर्मा(24) मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने बहू चंद्रप्रभा से भी पूछताछ थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि चंद्रप्रभा को भी चोटें आई हैं। चंद्रप्रभा ने पुलिस को बताया कि वह गिरकर घायल हुई है। लेकिन पुलिस को उस पर पहले ही शक हो गया था। यही वजह थी कि पुलिस बहू से लगातार पूछताछ करती रही, काफी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

आए दिन होता रहता था झगड़ा 

 

आरोपी बहू ने बताया कि उसकी सास शादी के बाद से ही उसे तंग करती थी। आए दिन झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को भी वह काम कर रही थी। झाड़ू लगाने के दौरान झाड़ू टूट गया, तब फिर से सास ने विवाद शुरू कर दिया। इसी विवाद के चलते उसने रपली उठाकर महिला पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट में बहू के भी शरीर में चोटें आई थीं।

 

आरोपी बहू गिरफ्तार 

 

बहू ने बताया कि वारदात के बाद उसने कपड़े बदल लिए थे। इसके बाद अपने बड़े ससुर के यहां जाकर बैठ गई थी। वहां पर भी लोगों ने उससे पूछा था कि तुम्हें चोट कैसे आई है, तब उसने उन्हें गिरकर घायल होने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी बहू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जानकारी भी शुक्रवार को दी है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पानी के अंदर मूर्ति के नीचे दबा युवक, हुई मौत CG NEWS : गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पानी के अंदर मूर्ति के नीचे दबा युवक, हुई मौत
Next Article CG BREAKING : प्रदेश प्रभारी पद से हटाई गई डी पुरंदेश्वरी , ओम माथुर को मिली जिम्मेदारी  CG BREAKING : प्रदेश प्रभारी पद से हटाई गई डी पुरंदेश्वरी , ओम माथुर को मिली जिम्मेदारी 

Latest News

CG NEWS: थाना चांपा विधायक बालेश्वर साहू ग़िरफ़्तार, मुचलके मे रिहा..
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 2, 2025
CG NEWS: महिला पर अत्याचार करने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर दिखाई पुलिस ने सख्ती
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 2, 2025
Panchayat web : “Panchayat वेब सीरीज की रिंकी असल में कहां की है? फुलेरा के पास है घर, जानिए इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक की कहानी
bollywood Grand News मनोरंजन July 2, 2025
Aaj Ka Rashifal: आज बुध-शुक्र की युति बदलेगी किस्मत की दिशा! इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानिए बाकी राशियों का हाल
Grand News राशिफल July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?