बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डाइटिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। इससे उन्हें बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी डाइट पर अंकुश नहीं लगा पाते हैं। वे जंक फूड से परहेज नहीं कर पाते हैं। इसके चलते उन्हें मोटापे से निजात नहीं मिल पाता है। जानकारों की मानें तो यह एक आनुवांशिकी बीमारी भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है।
आसान शब्दों में कहें तो परिवार में किसी व्यक्ति के मोटे होने से अन्य लोगों के भी मोटे होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए कैलोरी काउंट जरूरी है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मोटापे से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह में खाली पेट ये ड्रिंक्स जरूर पिएं।
धनिया की हरी पत्तियां
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो धनिया पत्ता आपकी मदद कर सकती है। धनिया पत्ता सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व विटामिन बी, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर, बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में धनिया पत्ता फायदेमंद होती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है। इसके लिए धनिया पत्ता की चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, धनिया पत्ता को ग्राइंड कर ड्रिंक के रूप में सेवन कर सकते हैं।
पालक
पालक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही पालक में पानी की अधिकता रहती है। डॉक्टर आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में पालक शामिल करने की सलाह देते हैं। फाइबर की अधिकता वजन घटाने में मददगार साबित होता है। इससे खाना देर से पचता है और बार बार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए पालक पानी, पालक सूप और पालक का जूस पी सकते हैं।
नीम
नीम के पत्ते मोटापा और मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके रस के सेवन से मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है। मेटाबॉलिज़्म बढ़ने से पाचन प्रक्रिया सही से काम करता है। इस जूस के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है.