Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 15 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दुर्घटना

BIG NEWS : गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 15 लोगों की मौत

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/10 at 3:41 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
BIG NEWS : गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 15 लोगों की मौत
BIG NEWS : गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 15 लोगों की मौत
SHARE
BIG NEWS : गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से 15 लोगों की मौत
 

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BIG NEWS हरियाणा और यूपी में गणपति विसर्जन (ganpati immersion) के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ (Mahendragarh of Haryana) में झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 2 की मौत हो गई, 2 अभी लापता हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

- Advertisement -

 

उधर, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी 8 लोगों की मौत की खबर है। संत कबीर नगर में 4 बच्चे डूब गए। चारों भाई-बहन थे। सभी के शव निकाल लिए गए हैं। वहीं​​​​​, ललितपुर और उन्नाव (Lalitpur and Unnao) में 2-2 लोगों की विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई है।

 

हरियाणा में 2 हादसों में 7 की मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत (Mahendragarh and Sonipat of Haryana) में गणपति विसर्जन के दौरान 2 हादसे हुए। कनीना-रेवाडी रोड पर स्थित गांव झगड़ोली के पास नहर में गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने गए 9 लोग पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। देर रात आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। इनमें से 4 की मौत हो गई। अन्य 4 की हालत गम्भीर है। इसी तरह सोनीपत में यमुना घाट पर 3 की डूबने से मौत हो गई।

 

पहला हादसा महेंद्रगढ़ में: डीसी बोले- 8 लोगों को बाहर निकाला गया

महेंद्रगढ़ में मृतकों की पहचान टिंकू, आकाश, नितिन और निकुंज के तौर पर हुई है। यह सभी 18 से 23 साल के बताए गए हैं। मनोज, दीपक, सुनील, संजय को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

महेंद्रगढ़ के डीसी डा. जेके आभीर ने दावा किया है कि बिना परमिशन के झगड़ोली नहर में विसर्जन किया जा रहा था। डीसी ने 4 लोगों के मरने की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि अभी नहर में रेस्क्यू चल रहा है। 8 लोगों को बाहर निकाला गया।

 

प्रतिमा के साथ बह गए 9 लोग

डीसी ने बताया कि गणपति की प्रतिमा 8 फीट की थी। जैसे लोगों ने इसे प्रवाहित किया। तेज बहाव में 9 लोग प्रतिमा के साथ पानी में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 3 को बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका एनडीआरआई के जवान ने निभाई। वह अपने बच्चे को लेने रेवाडी जा रहा था। उसने नहर से 3 लोगों को निकाला।

 

अस्पताल में उमड़ी भीड़

लोगों के नहर में बहने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मौके पर पहुंचे। फिलहाल नहर के पानी को रुकवा दिया गया है।

 

दूसरा हादसा सोनीपत में, 3 की मौत

हरियाणा के सोनीपत में यमुना नदी के मीमारपुर घाट पर गणपति की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुंदर सांवरी निवासी सुनील (45), उनका बेटा कार्तिक (13) और भतीजा दीपक (20) डूब गए। देर रात को सुनील और उनके भतीजे दीपक के शव बरामद हो गए। सुनील के बेटे कार्तिक की तलाश जारी है।

वहीं, यमुना के बेगा घाट पर रेहड़ा बस्ती का सुमित (22) तेज बहाव में डूब गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए वह छह साथियों के साथ यमुना में अंदर गया था। उसके छह साथियों को यमुना से निकाल लिया गया। उसका शव ही बरामद हो सका।

 

यूपी में सबसे बड़ा हादसा संत कबीरपुर में

यूपी में शुक्रवार की शाम को गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा संत कबीर नगर की आमी नदी में हुआ। यहां एक ही परिवार के चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इनमें तीन बहन और एक भाई शामिल है।

 

दरअसल, भाई नदी में उतरा तो तीनों बहनें भी नदी में उतर गईं। अचानक एक बच्चे का पैर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर चारों बच्चे नदी में डूबते गए। उन्नाव और ललितपुर में भी 2-2 की जान गई है।

 

 

TAGGED: accident news, BIG NEWS, HARIYANA ACCIDENT NEWS, HARIYANA NEWS, Mahendragarh of Haryana, Up news, UP NEWS BIG NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mahasamund News : भालू के हमले से ग्रामीण घायल, स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा उपचार
Next Article Latest News : रामजन्मभूमि के सबूत खोद निकालने वाले ब्रजबासी लाल का 101 साल की उम्र में निधन, केस में अहम थी उनकी स्टडी, नरेंद्र मोदी दुख जताते हुए दी श्रद्धांजलि

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?