Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

CG NEWS : जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/10 at 9:56 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
CG NEWS : जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
SHARE
CG NEWS : जेल प्रहरी की पत्नी ने की खुदकुशी, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
 

 

 

- Advertisement -
Ad image

दंतेवाड़ा। CG NEWS : जिले के जेलबाड़ी कॉलोनी (Jailbari Colony) में एक जेल प्रहरी की पत्नी (Wife of Jail Constable) की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। महिला के शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर रूप से चोट के निशान भी हैं। मृत महिला के परिजनों ने उसके पति पर पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। किसी को शक न हो इसलिए फांसी के फंदे पर शव लटकाने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा के जिला जेल में पदस्थ जेल प्रहरी विजय बंजारे ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर पत्नी नीलम बंजारे अकेली थी। दोपहर में जब वह घर आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा तोड़कर देखा तो पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जिसकी सूचना अधिकारियों और आस-पास में रहने वालों को दी गई। मौके पर सिटी कोतवाली थाना के जवान भी पहुंचे। जिन्होंने शव को नीचे उतारा। फिर, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

 

परिजन बोले- एक महीने से पीट रहा था पति

नीलम के परिजनों ने पति विजय बंजारे पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि, विजय पिछले एक महीने से नीलम की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। कभी दहेज की मांग तो कभी अन्य बातों को लेकर हर दिन मारता था। एक सप्ताह पहले उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया था, ताकि नीलम हमें पति की क्रूरता कहीं बता न दे। परिजनों का आरोप है कि, नीलम ने सुसाइड नहीं किया है। बल्कि उसके पति विजय बंजारे ने उसे योजनाबद्ध तरीके से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। किसी को शक न हो इसलिए ड्रामा कर रहा है।

 

परिजनों ने कहा कि, दोनों की लव मैरिज हुई थी। घर वालों ने सोना-चांदी, गहना समेत कई चीजें दीं। मगर विजय उसे कार के लिए प्रताड़ित कर रहा था। महिला ने पिता ने रिटायरमेंट के बाद कार के लिए पैसे भी दिए थे। विजय, नीलम को हमेशा परेशान करते रहता था। इससे पहले भी कई दफा दोनों के बीच झगड़े हुए लेकिन, मामला इतना आगे नहीं बढ़ा था। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें। आरोपी को जेल भेजा जाए।

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में महिला पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पीएम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतिका के शरीर में हाथ, कमर, पैर, गर्दन, चेहरा समेत अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, CG NEWS BREAKING, CG News Grand Hindi News, cg news hindi latest, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Govt Job News : इंडियन कोस्ट गार्ड में मैकेनिकल सहित 300 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Next Article OMG : सैलून में बाल सेट करवाने के दौरान फटा हेयर ड्रायर, देखें VIDEO OMG : सैलून में बाल सेट करवाने के दौरान फटा हेयर ड्रायर, देखें VIDEO

Latest News

PM Kisan Yojana : इसदिन जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, अब खुद घर बैठे करें e-KYC
PM Kisan Yojana : इसदिन जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, अब खुद घर बैठे करें e-KYC
NATIONAL June 25, 2025
CG: पत्थलगांव की नजूल भूमि फर्जीवाड़ा मामला फिर चर्चा में, दस्तावेजी कूटरचना से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप
CG: पत्थलगांव की नजूल भूमि फर्जीवाड़ा मामला फिर चर्चा में, दस्तावेजी कूटरचना से करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG NEWS : तिल्दा नेवरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ के ग्रामों में आयोजित किया भव्य योग शिविर, 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
 CG NEWS : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम  
Grand News June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?